एक्सप्लोरर

हिमाचल के सिरमौर जिले में बड़ा लैंडस्लाइड, कटे 100 गांवों से कनेक्शन, राहत कार्य में जुटा प्रशासन- Video

Landslide in Himachal Pradesh: ऐसा कहा जा रहा है कि एक डंपिंग ग्राउंड का भी काम चल रहा था जिसकी वजह से वहां पर पानी भर गया था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है.

Landslide in Himachal Pradesh: पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाकर रख दी हैं. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शुक्रवार को बड़ा लैंडस्लाइड हुआ है. यह लैंडस्लाइड कामरू के पास हुआ है. इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पूरी तरह से ब्लॉक हो चुका है. इसकी वजह से करीब आधा से लेकर पौना किलोमीटर तक सड़कों का नामों-निशान मिट गया है. यह हाइवे यूपी और हरियाणा से हिमाचल के सिरमौर की ओर जाते हैं तो ये पोंटा साइड से शुरू होता है और आगे गुंबा में शिमला के पास जाकर अटैच हो जाता है.

यह हाईवे काफी दुर्गम इलाकों से होकर गुजरता था. इसकी वजह से सिरमौर के करीब सौ से ज्यादा गांव पोंटा साइड से कट चुके हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि एक डंपिंग ग्राउंड का भी काम चल रहा था जिसकी वजह से वहां पर पानी भर गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है.

अब तक का यह हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा लैंडस्लाइड माना जा रहा है. पूरे पहाड़ को सड़क बनाने के लिए फिर से खोदना पड़ेगा. लेकिन बारिश के दिनों में सड़क बनाना पहाड़ों पर बेहद मुश्किल है. पहाड़ों पर बारिश के चलते आफत बनी हुई है. इसकी वजह से हजारों लोग दोनों तरफ फंसे हुए हैं. हालांकि प्रशासन इसमें लगा हुआ है. हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो चुका है.

बारिश की वजह से इन दिनों लगातार लैंडस्लाइड की खबरें कई जगहों से आ रही हैं. सवाल उठ रहा है कि पेड़ काटने के साथ अगर बिजली बनाने के लिए जिस तरह का कटाव किया जा रहा है, उसकी वजह से इस तरह के हादसे होते रहेंगे. ऐसे में पहाड़ों से छेड़छाड़ न करने की यह एक बड़ी चेतावनी भी है. इधर मौसम विभाग की तरफ से भी पहाड़ी इलाकों में यात्रा न करने की चेतावनी दी गई है.

ये भी पढ़ें: पहाड़ों में जारी है आफत की बारिश, बोल्डरों की हो रही बरसात, केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget