एक्सप्लोरर

पहाड़ों में जारी है आफत की बारिश, बोल्डरों की हो रही बरसात, केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे बंद

मूसलाधार बारिश से केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे जगह-जगह से बंद हो गए हैं. बोल्डरों की बरसात ऐसी हो रही है कि हाईवे को खोलने का समय भी नहीं मिल पा रहा है.

Weather Updates: देश भर में भारी बारिश की वजह से हालात खराब हैं. खास तौर से पहाड़ी राज्यों में. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से जो तस्वीरें आईं उसने जहन में 2013 में केदारनाथ में हुई तबाही और इसी साल फरवरी में उत्तराखंड में ग्लेशियर पिघलने से हुए बड़े हादसे की तस्वीरें जहन में ताजा कर दीं. 

2013 में केदारनाथ में आई वो तबाही कौन भूल सकता है. जब अलकनंदा नदी सब कुछ तबाह करने पर आमादा थी. सैकड़ों लोगों की जान गई, हजारों लोग घायल हुए. जिनमें से कुछ का तो आज तक पता नहीं चला. कुदरत कितना घातक रूप ले सकती है इसकी एक तस्वीर इसी साल फरवरी में उत्तराखंड के चमोली से आई थी. ग्लेशियर टूटने की वजह से तपोवन हाइड्रो प्रोजेक्ट का बांध टूट गया था. इस हादसे ने भी बड़ी तबाही मचाई थी. करोड़ों का नुकसान हुआ था, कइयों की जान गई थी. अब बीते कुछ दिनों से पहाड़ों से आ रही तस्वीरें कुछ वैसे ही मंजर का डर दिल में पैदा कर रही हैं.

- बारिश से बद्रीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में कल देर रात से बन्द

- हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर बरस रहे हैं

- देर रात से बद्रीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप्प

- केदारनाथ हाइवे के 5 जगहों पर मलबा आने से राजमार्ग बंद

बता दें कि रुद्रप्रयाग में बारिश का दौर जारी है. दो दिनों से लगातार बारिश होने से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण बद्रीनाथ हाईवे जगह-जगह बन्द हो गया है. बद्रीनाथ हाईवे रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच में सिरोबगड़ में कल रात से बन्द है. यहां पर पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं. वहीं केदारनाथ हाईवे भी कई जगहों पर बंद चल रहा है.

बद्रीनाथ हाईवे की पहाड़ियां जगह-जगह दरक रही हैं

रुद्रप्रयाग में आफत की बारिश जमकर बरस रही है. बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो गया है. बारिश से बद्रीनाथ हाईवे की पहाड़ियां जगह-जगह दरक रही हैं. सिरोबगड़ डेंजर जोन पर मलबा और बोल्डरों की बरसात हो रही है. यहां पर बारिश की तरह बोल्डर गिर रहे हैं. बोल्डरों की बरसात ऐसी हो रही है कि हाईवे को खोलने का समय भी नहीं मिल पा रहा है. दोनों ओर से दो-दो जेसीबी मशीन लगी हैं, लेकिन हाईवे को खोलने में दिक्कतें हो रही हैं. दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. अभी भी हाईवे को खोलने में 3 घंटे से अधिक का समय लगेगा. 

देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से केदारनाथ और बद्रीनाथ हाईवे जगह जगह हुए बंद हो गए हैं. बद्रीनाथ हाईवे सिरोबगड़ के अलावा शिवनन्दी एवं घोलतीर सहित तीन स्थानों पर भारी मलबा आने से बंद है. केदारनाथ हाईवे भटवाड़ी सैण, सौडी, बांसवाड़ा, रामपुर और सोनप्रयाग सहित 5 स्थानों में मलबा और बोल्डर आने से बंद चल रहा है. लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है. ग्रामीण लिंक मार्ग भी जगह-जगह बंद हो गए हैं. राजमार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है.

यह भी पढ़ें-

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने तेज की तैयारी, सांसदों के साथ दिल्ली में होगा मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget