एक्सप्लोरर

बारिश से बुरा हाल: लखनऊ-पटना समेत चंडीगढ़ में हालात खराब, यूपी में 9 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में तेज़ बारिश से अब तक 9 लोगो की मौत हुई है. चंदौली में 3, अमेठी में 2, भदोई में 2 और अयोध्या-वाराणसी में एक-एक मौत हुई है. यूपी के कुशीनगर और बिहार के पश्चिम चंपारण को जोड़ने वाला बांध 'अमवा खास तटबंध' पर तेजी से हो रहे कटाव से लोगो के होश उड़े हुए है.

नई दिल्ली: सितबंर खत्म होने में बस तीन दिन बचे हैं लेकिन बारिश है कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा चंडीगढ़ में भी जोरदार बारिश हो रही है. चंडीगढ़ में बारिश की वजह से की जगह जाम लग गया है. पटना के कई इलाकों में भी जलभराव हो गया है. यूपी में कल से हो रही बारिश की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई है. लखनऊ में आज नर्सरी से बारहवीं तक के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.

उत्तर प्रदेश में तेज़ बारिश से अब तक 9 लोगो की मौत हुई है. चंदौली में 3, अमेठी में 2, भदोई में 2 और अयोध्या-वाराणसी में एक-एक मौत हुई है. वाराणसी में देर रात से हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं. घरों के आगे हुए जलजमाव से लोग परेशान हैं. कई जगह दुकानों में भी पानी घुस गया है. लोग खुद नालियों की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं .

पटना शहर का हाल

लगातार 24 घंटे की बारिश से पटना शहर का हाल भी बदहाल है. पटना के कंकड़बाग़ इलाक़े में सड़क पर जल जमाव से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. प्रशासन की तरफ से तमाम दावे किए गए थे, लेकिन 24 घंटे की बरसात ने तमाम दावों की पोल खोल दी है. पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशन के पास सड़क पर नाले का पानी बह रहा है.

दरभंगा भी मूसलाधार बारिश से मुसीबत

बिहार का दरभंगा भी मूसलाधार बारिश से मुसीबत में है. पूरा शहर झील में तब्दील हो चुका है. दरभंगा टावर सहित तमाम मुख्य सड़कें पानी में डूबी हुई हैं. दरभंगा मेडिकल कॉलेज में पानी भरने से मरीजोम की परेशानी बढ़ गई है. ओपीडी,आईसीयू, औषधि विभाग,शिशु विभाग सहित कई विभाग पानी में डूबे हैं. हर साल बारिश के बाद दरभंगा का यही हाल हो जाता है. बावजूद इसके कोई तैयारी नहीं की जाती है.

बारिश से बुरा हाल: लखनऊ-पटना समेत चंडीगढ़ में हालात खराब, यूपी में 9 लोगों की मौत

पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

बिहार के पश्चिम चंपारण में गंडक नदी में उफान की वजह से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. यूपी के कुशीनगर और बिहार के पश्चिम चंपारण को जोड़ने वाला बांध 'अमवा खास तटबंध' पर तेजी से हो रहे कटाव से लोगो के होश उड़े हुए है. तटबंध का मात्र तीन फीट हिस्सा ही बचा हुआ है जो कभी भी पानी में बह सकता है.

हैदराबाद में 200 घर डूबे

हैदराबाद के एम एस माख्ता इलाके में भारी बारिश के कारण शुक्रवार तड़के हुसैन सागर झील से जुड़ी एक नहर की दीवार आंशिक रूप से ढह जाने के कारण करीब 200 घर पानी में डूब गए. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया.

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात गुडीमल्कापुर, रेड हिल्स, नामपल्ली, सिंगार कॉलोनी, जुबली हिल्स, कारवा और आसिफ नगर इलाकों में 10 से 14 सेमी बारिश दर्ज की गई. ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने में जुटा है. मौसम विभाग ने अगले चार दिन तेलंगाना में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

यह भी पढ़ें-

शरद पवार की सियासी ढलानः साथ छोड़ रहे हैं पुराने साथी, आपराधिक मामले में भी आ गया है नाम

ध्वनि प्रदूषण करने वालों की अब खैर नहीं, लगेगा 10 लाख रुपए तक का जुर्माना- इलाहाबाद हाईकोर्ट

iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max आज से सेल के लिए उपलब्ध, जानिए कीमत

कभी अमेरिका नहीं गए महात्मा गांधी, लेकिन भारत के बाद वहां हैं उनकी सबसे ज्यादा मूर्ति और स्मारक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget