एक्सप्लोरर

Weather Update: यूपी से लेकर राजस्थान तक... अगले पांच दिनों तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, IMD का अलर्ट

Heatwave Warning: अभी पूरे देश में लोग गर्मी से परेशान हैं. यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे कई राज्यों में लू चल रही है. इसी बीच आईएमडी ने हीटवेव की चेतावनी जारी की है.

Heatwave Warning: गर्मी ने पूरे देश में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. लोगों का दोपहर में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के लिए गंभीर लू की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक मध्य और पूर्वी भारत में लू की स्थिति बनी रहेगी.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि उत्तर पश्चिम भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पर पड़ने का अनुमान है. वहीं, कल 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने के बाद दिल्ली का नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान पर रहा.

पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा

इस दौरान मौसम विभाग का कहना है कि हीटवेव के अलर्ट में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा को लाल रंग में चिह्नित किया गया है, जिसमें लोगों और अधिकारियों से कार्रवाई करने को कहा गया है. इस बीच, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से नारंगी रंग में हैं और लोगों को सतर्क रहने और उच्च तापमान के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है. वहीं, राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में आठ और पंजाब में दो जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया.

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों तक जारी रहेगी लू- IMD

उत्तर भारत के कई हिस्से शुक्रवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहे. जबकि, पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है. इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में लू चलने की भविष्यवाणी की है.

कमजोर लोगों की करनी होगी खास देखभाल

हालांकि, मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के लिए "रेड अलर्ट" जारी किया है, जिसमें "कमज़ोर लोगों के लिए ज्यादा देखभाल" की जरूरत की बात कही गई है. इसके अलवा मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें छोटे बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों सहित कमजोर लोगों के लिए सबसे ज्यादा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की बात पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: 'मुसलमानों के लिए चाहिए आरक्षण तो चले जाओ पाकिस्तान', CM हिमंत सरमा ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget