एक्सप्लोरर

Haryana Election Result: बीजेपी के लिए हरियाणा में 'मनोहर' नहीं हालात, दुष्यंत बिगाड़ेंगे या कांडा बचाएंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर विधानसभा सीट पर टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को हरा दिया है. यह विधानसभा सीट हिसार जिले में आती है.

चंडीगढ़: बीजेपी ने एक्जिट पोल के नतीजों के बाद चुनावी नतीजों की जिस मनोहर तस्वीर की उम्मीद की थी वो फिलहाल खटास में है. ऐसा नहीं है कि सरकार बनाना बीजेपी को नहीं आता, निश्चित रूप से ही पार्टी की मशीनरी इस पर विचार कर रही होगी कि आगे क्या रुख अपनाना है. लेकिन दुष्यंत चौटाला ने आज के दौर की हरियाणा की राजनीति में जो कर दिखाया है उसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी. अब दुष्यंत को मनाना हो या अपने ही दम पर सरकार बनाना हो ये दोनों सवाल बीजेपी के सामने विराट बन खड़े हुए हैं.

टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट हारीं, अनिल विज जीते

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर विधानसभा सीट पर टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को हरा दिया है. यह विधानसभा सीट हिसार जिले में आती है. बिश्नोई पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे हैं. उन्होंने फोगाट को 29,471 मतों से हराया.

Haryana Results के बाद बाबा Ramdev ने Dushyant Chautala के बारे में कही ये बात

वहीं हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज ने अंबाला छावनी से अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चित्रा सरवरा को हरा दिया है. सरवरा निर्दलीय उम्मीदवार हैं. चुनाव आयोग की ओर से जारी किए परिणाम के मुताबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पांच बार इस क्षेत्र से विधायक रहे विज ने सरवरा को 20,165 मतों से हराया.

'किंगमेकर' चौटाला ने नहीं खोले पत्ते

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में सरकार गठन के लिए बीजेपी या कांग्रेस को समर्थन देने के मुद्दे पर अपने पत्ते अभी नहीं खोले हैं.

Tik Tok स्टार और बीजेपी उम्मीदवार सोनाली फोगाट हारीं, कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने हराया

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ बीजेपी या विपक्षी कांग्रेस में से कोई भी अपने दम पर राज्य में सरकार बनाती प्रतीत नहीं हो रही है. रुझानों में दस महीने पुरानी जजपा कम से कम 10 सीटों पर आगे है जिससे लग रहा है कि पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ‘किंगमेकर’ की भूमिका में होंगे.

हरियाणा में सत्ता का खेल शुरू, जेजेपी ने कांग्रेस के साथ जाने के संकेत दिये

चौटाला ने कहा,"यह (मनोहर लाल) खट्टर सरकार के खिलाफ जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर है." यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी बीजेपी को समर्थन देगी या कांग्रेस को, चौटाला ने संवाददाताओं से कहा,"अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. पहले हम अपने विधायकों की बैठक बुलाएंगे, फैसला करेंगे कि सदन में हमारा नेता कौन होगा और फिर इस पर आगे सोचेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी

Embed widget