एक्सप्लोरर

Punjab News: भज्जी ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप, मान-केजरीवाल से की शिकायत

Harbhajan Singh: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने खुला खत लिखकर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में धांधली होने का आरोप लगाया है.

Harbhajan Singh Slams PCA Chief: कट्टर ईमानदार होने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार (Punjab Govt) के लिए नई सियासी मुसीबत खड़ी हो गई है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के खासमखास पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) अध्यक्ष गुलजार इंद्र सिंह चहल (Gulzar Inder Singh Chahal) के खिलाफ राज्यसभा सांसद और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने मोर्चा खोल दिया है. 

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन में बड़े स्तर पर चल रही फर्जी मेंबरशिप और गैर कानूनी गतिविधियों की शिकायत ना सिर्फ सीएम भगवंत मान और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से की है, बल्कि पीसीए स्टेक होल्डर के नाम खुली चिट्ठी लिखकर 150 लोगों को गैर कानूनी ढंग से सदस्यता देने का पर्दाफाश भी किया है.

भज्जी-चहल के बीच रही है दोस्ती

खास बात यह कि हरभजन सिंह पीसीए के चीफ एडवाइजर हैं और पीसीए प्रेसिडेंट गुलजार इंद्र चहल उनके करीबी दोस्त रहे हैं. पंजाब में सरकार बनने के बाद ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजेंद्र गुप्ता को पीसीए प्रेसिडेंट पद से हटाकर चहल और हरभजन की टीम को कमान सौंपी गई थी. हरभजन और चहल की दोस्ती का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि राज्यसभा का नामांकन पत्र भरने के लिए भज्जी अपने पारिवारिक सदस्य की बजाय गुलजार सिंह चहल के साथ विधानसभा आए थे. इतना ही नहीं, राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद हरभजन सिंह का सदस्यता प्रमाण पत्र लेने गुलजार सिंह चहल ही स्पीकर के ऑफिस पहुंचे थे.


Punjab News: भज्जी ने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख पर लगाए गंभीर आरोप, मान-केजरीवाल से की शिकायत

भज्जी ने खुले पत्र में लगाया ये आरोप

हरभजन ने पत्र में आरोप लगाया है कि मौजूदा अध्यक्ष पीसीए में अपना दबदबा बनाने के लिए 150 लोगों को गैर कानूनी ढंग से वोटिंग के अधिकार सहित सदस्यता दे रहे हैं ताकि अगर कभी वोटिंग हो तो वह अपने पद के लिए बहुमत हासिल कर सकें. नए लोगों को सदस्यता देने के लिए न तो ऊपरी काउंसिल की मंजूरी ली गई और न ही जर्नल बॉडी की मीटिंग बुलाई गई है. हरभजन ने कहा है कि बीसीसीआई इस तरह की गतिविधियों की इजाजत नहीं देता लिहाजा पीसीए में चल रही इन अनुचित गतिविधियों की सूचना देना मुख्य सलाहकार होने के नाते उनका कर्तव्य बनता है.

आप सरकार के अगले कदम पर सबकी नजरें

पीसीए अध्यक्ष गुलजार सिंह सीएम भगवंत मान के करीबी माने जाते हैं लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले गुलजार सिंह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के भी नजदीक थे. सिद्धू ने गुलजार सिंह को पार्टी का कोष प्रभारी नियुक्त किया था. पंजाब में वजारत बदली और चहल की गिनती सीएम भगवंत मान के करीबियों में होने लगी.

कहते हैं गुलजार चहल पंजाबी सिनेमा में जुड़े रहे हैं इसलिए भगवंत मान से उनकी पुरानी पहचान थी लेकिन हरभजन सिंह से गुलजार चहल की दोस्ती अब पीसीए की पॉलिटिक्स से दुश्मनी में तब्दील हो रही है. आम आदमी पार्टी की सरकार अब इस झगड़े को नजरअंदाज नहीं कर सकती क्योंकि मामला धांधली से जुड़ा है और केजरीवाल उसकी कसौटी पर अपनी पार्टी को सबसे ऊपर मानते हैं.

ये भी पढ़ें

Air Force Day: पिछले 90 सालों में कितनी एडवांस हुई भारतीय वायुसेना, जानिए इसका स्वर्णिम इतिहास

दिवाली से पहले निकला आम आदमी का दिवाला, CNG-PNG के दाम बढ़ने से हुआ महंगाई का डबल ब्लास्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget