एक्सप्लोरर

Hanuman Chalisa Row: संजय राउत बोले- चालीसा के नाम पर माहौल मत खराब करो, बीजेपी का पलटवार- महाराष्ट्र में हिंदुओं को नीचे दिखा रहे

Hanuman Chalisa: भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने हनुमान चालीसा विवाद को लेकर शिवसेना को जवाब दिया है. उन्होंने शिवसेना पर हमला करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों को रियायत दी जाती है.

Hanuman Chalisa Controversy: भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने हनुमान चालीसा विवाद को लेकर शिवसेना को जवाब दिया है. उन्होंने शिवसेना पर हमला करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों को रियायत दी जाती है. इतने साल से मुसलमान रोड पर नमाज पढ़ रहे हैं, उन्हें किसी ने नहीं रोका, लेकिन हिंदू अगर रोड पर हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कह रहा है तो उसे घर पर रहकर पढ़ने की सलाह दी जा रही है. उन्होंने देश को बांटने का आरोप लगाया. 

अल्पसंख्यों को मिलती है रियायत

अमित मालवीय ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘इतने साल जब नमाज रोड पर पढ़ी जा रही, आजान 5 बार पढ़ी जा रही थी, तब मुसलमानों से किसी ने नहीं कहा कि घर के अंदर नमाज अदा करे पब्लिक में नहीं.’ इस ट्विट पर जब एबीपी न्यूज ने अमित मालवीय से बात की तो उन्होंने कहा कि कल से ही महाराष्ट्र सरकार के नेता बार-बार कह रहे हैं कि घर में हनुमान चालीसा पढ़ो. लेकिन जब मुसलमान दिन में 5-5 बार रोड पर नमाज और अजान पढ़ता है तो उन्हें कोई घर में नमाज पढ़ने को क्यों नहीं कहता. अल्पसंख्यकों को हमेशा रियायत दी जाती है. महाराष्ट्र में हिंदुओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है.  

दूसरे को सुरक्षा और हमें जेल 

अमित मालवीय ने कहा कि अगर मुसलमान रोड पर नमाज पढ़े तो उसके लिए सरकार पुलिस तैनात करती है और सुरक्षा के इंतजाम करती है, लेकिन हिंदू अगर रोड पर हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कह रहा है तो उसे रोकने के लिए पुलिस का पहरा बैठाया जा रहा है. उस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है.

नवनीत राणा ने कुछ गलत नहीं किया

उन्होंने नवनीत राणा पर हुई कार्रवाई का भी विरोध किया और कहा कि, नवनीत राणा और उनके पति ने ऐसा क्या किया. उन्होंने तो बस हनुमान चालीसा पढ़ने की बात कही थी. हालात बिगड़ते देख उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया था, इसके बाद भी उन पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गाय है. क्या हनुमान चालीसा पढ़ने की इच्छा व्यक्त करना भी देशद्रोह है. उनके साथ गलत हो रहा है और इसलिए बीजेपी उनके साथ खड़ी है. हम हर उस शख्स के साथ खड़े होते हैं जिसके साथ गलत होता है.  

क्या कहा था शिवसेना ने

बता दें कि हनुमान चालीसा को लेकर मुंबई में रविवार से ही हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान करने वाली नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस जेल भेज चुकी है. इसके बाद सोमवार को शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा था कि हनुमान चालीसा के नाम पर देश का माहौल खराब मत कीजिए. किसी दूसरे के घर जाकर चालीसा पढ़कर माहौल खराब करना गलत है, आप अपने घर और मंदिरों में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.

ये भी पढ़ें

Hanuman Chalisa Row: राणा दंपति की जमानत अर्जी पर सेशन कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई, विवाद पर सीएम उद्धव ने तोड़ी चुप्पी

Hanuman Chalisa Row: हनुमान चालीसा को लेकर विवाद पर भड़के सीएम उद्धव ठाकरे, कहा- हमें पता है दादागिरी को कैसे तोड़ा जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget