एक्सप्लोरर

गुजरातः राकेश टिकैत के संवाद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे किसान, कहा- बीजेपी लोगों को डरा रही है

किसान नेता राकेश टिकैत दो दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर हैं. इस दौरान वह 'किसान संवाद कार्यक्रम' कर रहे हैं. लेकिन, उनके कार्यक्रम में किसान नहीं जुट पा रहे हैं.

गांधीनगरः तीनों कृषी कानूनों के विरोध में रैली करने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत गुजरात पहुंचे. 2 दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे राकेश टिकैत सफल नहीं हुए. गुजरात के किसानों ने राकेश टिकैत को अपना समर्थन नहीं दिया है. राजस्थान के आबू रोड से राकेश टिकैत ने गुजरात के अपने 2 दिन के दौरे की शुरुआत की थी. राजस्थान के आबूरोड तहसील के 1 गांव में राकेश टिकैत ने किसान सम्मेलन किया और वहां से ट्रैक्टर यात्रा शुरू करके वह गुजरात पहुंचने वाले थे.

बता दें कि राजस्थान के किसान संवाद में भी किसान नहीं दिखे जो भी लोग दिखे वह कांग्रेस के थे और वह भी गुजरात से राजस्थान गए हुए कांग्रेस के. दूसरी तरफ ट्रैक्टर यात्रा की बात की गई थी जिनमें कम से कम 100 ट्रेक्टर शामिल होने वाले थे लेकिन मुश्किल से 10 ट्रैक्टर भी दिखाई नहीं दिए.

टिकैत को दिखाया गया काला झंडा

छात्री बॉर्डर से राकेश टिकैत और उनके साथी गुजरात पहुंचे यहां से वे लोग सीधे अंबाजी मंदिर मां अंबा के दर्शन करने गए. पालनपुर में राकेश टिकैत का काला झंडा दिखाकर विरोध भी किया गया. पालनपुर के किसान संवाद में भी मुश्किल से 100 लोग दिख रहे थे. उनमें भी ज्यादातर लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता थे.

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने राकेश टिकैत को गुजरात में आमंत्रित किया था. इस रैली में उनके कुछ समर्थक दिखाई दे रहे थे. असल में देखा जाए तो गुजरात के किसान राकेश टिकैत के कार्यक्रम में नहीं दिखे.

गुजरात में लोगों को डराया जा रहा है

पालनपुर बनासकांठा जिले के अंदर आता है बनासकांठा में ज्यादातर किसान आलू की खेती करते हैं और अभी देखें तो आलू के दाम उन्हें कम मिल रहे हैं. अगर किसान नए बनाए हुए तीन कृषि कानून के विरोध में होते तो पालनपुर में किसानों की भीड़ देखने मिलती लेकिन ऐसा नहीं हुआ. किसानों के साथ संवाद में राकेश टिकैत बता रहे थे कि गुजरात में लोगों को डराया जा रहा है. गुजरात सरकार किसानों को आंदोलन नहीं करने दे रही है.

कांग्रेस का कहना है के नए तीन कृषि कानून के खिलाफ पहले दिन से ही कांग्रेस आंदोलन कर रही है लेकिन यह बात सच है कि किसानों के नाम पर राजनीति कर रही कांग्रेस के साथ भी किसान नहीं जुड़ रहे हैं. चाहे वह राजस्थान हो या गुजरात हो.

केजरीवाल सरकार को हाई कोर्ट से फटकार, कहा- विज्ञापनों पर खर्च न करें, कर्मचारियों को सैलरी दें

दिल्लीः कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के साथ प्लाज्मा की मांग भी बढ़ी पर डोनर्स नहीं आ रहे सामने 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget