एक्सप्लोरर

Delhi Coronavirus: दिल्ली कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ने के साथ प्लाज्मा की मांग भी बढ़ी पर डोनर्स नहीं आ रहे सामने

Delhi Coronavirus News: दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ प्लाज्मा की मांग भी काफी बढ़ गई है. पहले जिन प्लाज्मा बैंकों में 1-2 मरीजों के लिए प्लाज्मा की मांग आ रही थी, वहां अब ये संख्या 8-10 तक जा चुकी है. हालांकि प्लाज्मा बैंकों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त प्लाज्मा संग्रहित है और मरीजों की जरूरत को पूरा किया जा रहा है.

पूरे देश की ही तरह दिल्ली में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में अचानक काफी बढ़ गई है. मरीजों के बढ़ने के साथ ही दिल्ली में प्लाज्मा (plasma) की मांग भी बढ़ गई हैं. प्लाज्मा के लिए प्लाज्मा बैंकों के पास मरीजों के परिजनों की कतारें लगी हुई है. हालांकि प्लाज्मा बैंकों का दावा है कि इस समय उनके पास पर्याप्त प्लाज्मा है. चिंता की बात ये है कि प्लाज्मा की बढ़ती हुई मांग के मुताबिक प्लाज्मा डोनर्स की संख्या नहीं बढ़ी है, बल्कि उसमें कमी आई है. बढ़ी प्लाज्मा की मांग दिल्ली में रविवार को 4,033 नए मरीज सामने आए हैं साथ ही कोविड की वजह से 21 लोगों की मौत हुई है. केवल मार्च के महीने में ही 37,125 प्रकरण दर्ज किए गए हैं. अप्रैल माह के पहले सप्ताह में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है. ये आंकड़ें निश्चित रूप से चिंताजनक हैं. उधर, प्लाज्मा बैंक भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि पिछले कुछ दिनों से प्लाज्मा की मांग अचानक फिर से बढ़ गई है. जिन प्लाज्मा बैंकों में सामान्यत: दिन में 1-2 मरीजों के लिए प्लाज्मा की मांग होती थी, वहीं अब रोजाना 8-10 मरीजों को प्लाज्मा की जरूरत पड़ रही हैं. प्लाज्मा बैंकों के संचालकों का ये भी कहना है कि प्लाज्मा की मांग जिस तेजी से बढ़ रही है उस अनुपात में प्लाज्मा डोनर्स की संख्या काफी कम है. हालांकि उनका ये भी कहना है कि फिलहाल प्लाज्मा बैंकों में संग्रहित प्लाज्मा की कोई कमी नहीं है. जिन मरीजों को प्लाज्मा की आवश्यकता है उनकी मांग पूरी की जा रही है. क्या है प्लाज्मा थैरेपी कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी भी एक प्रक्रिया है. इसमें कोरोना संक्रमण के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके व्यक्ति के रक्त में से प्लाज्मा निकलकर रोगी के में स्थानांतरित किया जाता है. ये प्लाज्मा संक्रमित व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडी विकसित करने में मदद करता है.प्लाज्मा थैरेपी के लिए जरूरी है कि कोरोना के बाद ठीक हो चुके व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें. इस संबंध में जागरूकता बढ़ाए जाने की भी जरूरत हैं. ये भी पढ़ें- दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री बोले- इस बार अपर क्लास और अपर मिडिल क्लास में Corona केस ज्यादा कोरोना की स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी की हाई लेवल बैठक, कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य सचिव भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
पूरा वंदेमातरम् गाए जाने पर सोनिया गांधी ने जताया ऐतराज, कांग्रेस मुख्यालय में विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लाल किले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
Xप्लेन: हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
हमारा देश 'भारत' या 'इंडिया', आजादी के 79 साल बाद भी बहस क्यों?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?
'दिमागी नक्सल' पर सियासी संग्राम! PM मोदी के भाषण के बाद क्या बोली कांग्रेस?

वीडियोज

Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget