एक्सप्लोरर

जानें- पिछले चुनाव से अब तक कितनी बढ़ी है सीएम रूपाणी और उनकी पत्नी अंजलि की संपत्ति

राजकोट पश्चिम सीट पर आज मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी अपना पर्चा भर दिया. राजकोट पश्चिम सीट सबसे हाईप्रोफाइल सीट है.

गांधीनगर: गुजरात में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की कल आखिरी तारीख है. राजकोट पश्चिम सीट पर आज मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी अपना पर्चा भर दिया. राजकोट पश्चिम सीट सबसे हाईप्रोफाइल सीट है. यहां कांग्रेस ने अपने विधायक इंद्रनील राजगुरु को उतारा है. इंद्रनील ने भी आज ही पर्चा भरा. बता दें कि कांग्रेस नेता इंद्रनील राजगुरु दौलत के मामले में विजय रुपाणी से कहीं आगे हैं. किसकी कितनी है संपत्ति?
  • रुपाणी दंपति की संपत्ति
सीएम विजय रुपाणी ने नौ करोड़ और इंद्रनील ने 142 करोड़ की संपत्ति घोषित की है. पिछली बार रुपाणी दंपति की चल संपत्ति चार करोड़ 19 लाख थी, जो इस बार बढ़ कर तकरीबन पांच करोड़ 43 लाख हो गई है. पिछली बार की अचल संपत्ति तीन करोड 31 लाख थी जो अब तीन करोड़ 66 लाख है. यानी रुपाणी दंपति के पास कुल संपत्ति नौ करोड़ नौ लाख रुपये की है. विजय रुपाणी के पास इनोवा कार है तो पत्नी के पास वैगनार कार है. रूपाणी का एक घर राजकोट में है और एक प्लॉट गाँधीनगर में है.
  • कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील की संपत्ति
कांग्रेस उम्मीदवार इंद्रनील ने चुनावी हलफनामे में कुल 142 करोड़ की संपत्ति का एलान किया है. यानी इंद्रनील के पास रुपाणी की संपत्ति से करीब 15 गुना ज्यादा संपत्ति है. इंद्रनील राजगुरु पर दर्ज हैं चार आपराधिक मामले वहीं आपको यह भी बता दें कि रुपाणी के ऊपर एक भी आपराधिक मामला नहीं है, जबकि इंद्रनील राजगुरु पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. बता दें कि इंद्रनील गुजरात में सबसे रईस विधायकों में शामिल हैं. अभी वो राजकोट पूर्व सीट से कांग्रेस विधायक हैं. राजकोट पश्चिम सीट के बारे में जानें राजकोट पश्चिम सीट गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में आती है. इस सीट पर कुल 3 लाख 8 हजार वोटर हैं. यहां पाटीदार वोटरों की संख्या 55 हजार है. साल 1985 से राजकोट पश्चिम सीट पर बीजेपी का कब्जा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना पहला चुनाव राजकोट पश्चिम सीट से ही 2002 में लड़ा था. यह भी पढ़ें- गुजरात चुनाव: अब कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, 'हिंदुस्तान में रहने वाले सभी लोग हिन्दू' गुजरात: सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ नहीं बनी बात, अकेले चुनाव लड़ेगी एनसीपी जानें- गुजरात में कांग्रेस के लिए सिर दर्द क्यों बनी पाटीदार अनामत आंदोलन समिति?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget