एक्सप्लोरर

Unlock-1 के लिए यूपी में गाइडलाइंस जारी, 8 जून से चलेंगी रोडवेज की बसें, सैलून भी खुलेंगे

उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक 8 जून से अनलॉक के पहले चरण में धार्मिक स्थल, होटल और शॉपिंग मॉल खोले जाएंगे. सैलून और ब्यूटी पार्लर खोलने की इजाजत दी गई है.

लखनऊ: कोरोना संकटकाल में अनलॉक-1 के लिए अब यूपी सरकार की तरफ से गाइडलाइन्स जारी की गई हैं. वहीं गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत एक जून से 30 जून तक कंटेनमेंट जोन में प्रतिबंध लागू रहेंगे. दिल्ली के हॉटस्पॉट से आने वालों पर गाज़ियाबाद और नोएडा में रोक रहेगी. उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी दफ्तर 100 फीसदी उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे.

ताजा गाइडलान्स के मुताबिक, 8 जून से अनलॉक के पहले चरण में धार्मिक स्थल, होटल और शॉपिंग मॉल आदि खोले जाएंगे. दूसरे चरण में केंद्र के निर्देश के बाद स्कूल-कालेज और कोचिंग संस्थान खोले जाएंगे. तीसरे चरण में मेट्रो, विदेशों के लिए उड़ान, सिनेमा घर मनोरंजन पार्क खोलने पर चर्चा होगी. रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक केवल विशेष परिस्थितियों में ही चलने की अनुमति होगी. जिला प्रशासन अपने हिसाब से धारा 144 लगा सकेगा.

उत्तर प्रदेश में सैलून और ब्यूटी पार्लर खुलेंगे लेकिन कुछ शर्तों के साथ. मिठाई की दुकान खुलेंगी, लेकिन पहले की तरह वहां बैठकर खाना मना रहेगा. शहरों में साप्ताहिक हाट या बाज़ार नहीं लगेंगे. पूरे प्रदेश में दुकानो को खोलने के लिए यह तय किया गया है कि दुकानदार, ग्लव्ज और मास्क पहनकर ही दुकान चलाएंगे. बाज़ार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे. सुपरमार्केट भी खुलेगी.

टैक्सी, कैब, रिक्शा आदि निर्धारित सवारी, क्षमता के अनुसार सवारी बिठाकर चल सकेंगी. रोडवेज बसें भी चलेंगी. हर सीट पर सवारी बैठ सकेंगी. किसी को खड़ा होकर चलने की अनुमति नहीं होगी. बस में जितनी सीट है उतनी ही सवारी बैठाई जा सकेंगी. इसके अलावा थर्मल स्कैनिंग के बाद ही सवारी बैठ सकेंगी. सफर पूरा करने पर बसें सैनेटाइज़ की जाएंगी. वहीं अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं, मेट्रो सेवाएं अगले आदेशों तक बंद रहेंगी.

यूपी में पार्क अब सुबह 5 बजे से 8 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक खुलेंगे. सारे प्रतिबंध अब कैंटेनमेंट जोन तक ही सीमित रहेंगे. कंटेनमेंट जोन के लिए जो गतिविधियां भारत सरकार ने निर्धारित की हैं, सिर्फ उन्हीं की कंटेनमेंट जोन में अनुमति होगी. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की गतिविधियां जैसे डोर-टू-डोर सर्वे, आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था और सफाई व्यवस्था सुचारू रखने की अनुमति होगी.

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा- गरीब-मजदूर पर बड़ी चोट पड़ी, कोरोना के खिलाफ लड़ाई का रास्ता लंबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
ट्रांसजेंडर अधिकार कानून पर महिला संगठनों के सवाल, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget