एक्सप्लोरर

मजदूरों से पैसे लेने की बात नहीं हुई, 85 फीसदी किराया रेलवे और 15 फीसदी राज्य सरकारें दे रही हैं- केंद्र

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कुल मामलों में राज्यों के आग्रह पर विशेष ट्रेन चलाने की इजाजत दी गई है. रेलवे हो या भारत सरकार, हमने मजदूरों से टिकट के पैसे लेने के बारे में बात नहीं की है.

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा कि प्रवासी मजदूरों से टिकट के पैसे लेने की कोई बात नहीं की है क्योंकि उनके परिवहन का 85 फीसदी हिस्सा रेलवे वहन कर रहा है जबकि 15 फीसदी खर्च राज्य सरकारें उठा रही हैं. कोविड-19 की वजह से जारी लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को घर ले जाने के लिए रेलवे द्वारा मजदूरों से कथित तौर पर टिकट का पैसा लेने के विवादों के बीच केंद्र सरकार ने सोमवार को यह बात कही.

सरकार ने यह भी कहा कि एक-दो राज्यों को छोड़कर फंसे प्रवासी मजदूरों की यात्रा प्रक्रिया का समन्वय राज्य सरकारें ही कर रही हैं. यह पूछने पर कि क्या प्रवासी मजदूरों को घर तक ले जाने के लिए पैसे लिए जा रहे हैं, तो स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि जहां तक प्रवासी श्रमिकों की बात है तो दिशानिर्देशों में स्पष्ट बताया गया है कि संक्रामक बीमारी प्रबंधन के तहत जो जहां है उसे वहीं ठहरना चाहिए.

लव अग्रवाल ने कहा, ‘‘कुछ मामलों में राज्यों के आग्रह पर विशेष रेलगाड़ियां चलाने की अनुमति दी गई. चाहे भारत सरकार हो या रेलवे, हमने मजदूरों से टिकट के पैसे लेने के बारे में बात नहीं की है. उनके परिवहन पर आने वाले 85 फीसदी लागत खर्च को रेलवे उठा रहा है जबकि राज्यों को 15 फीसदी लागत खर्च उठाना है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राज्यों के आग्रह पर किसी निश्चित कारण से सीमित संख्या में फंसी प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाना है जिसका समन्वय एक-दो राज्यों को छोड़कर अधिकतर राज्य सरकारें खुद कर रही हैं.’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1074 रोगी ठीक हुए हैं जो एक दिन में ठीक होने वाले रोगियों की सबसे ज्यादा संख्या है. उन्होंने कहा कि ठीक होने की दर 27.52 फीसदी है और 11,706 रोगी अभी तक ठीक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2553 मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या 42,533 हो गई है. कुल सक्रिय मामलों की संख्या 29,453 है.

लव अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल कोविड-19 का ग्राफ सपाट है और यह कहना ठीक नहीं है कि इसका चरम बिंदु कब आएगा. उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम सामूहिक रूप से काम करते हैं तो फिर चरम स्थिति कभी नहीं आएगी, जबकि अगर हम किसी भी तरीके से विफल हुए तो मामले बढ़ सकते हैं.’’

नागरिक समाज, एनजीओ, उद्योगों और अंतरराष्ट्रीय साझीदारों के साथ काम कर रहे अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष अमिताभ कांत ने कहा कि 112 जिलों में ‘‘हमने कलक्टरों के साथ काम किया और इन 112 जिलों में केवल 610 मामले सामने आए जो राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण का दो फीसदी है.’’ उन्होंने कहा कि इन 112 जिलों में भारत की 22 फीसदी आबादी रहती है. कांत ने कहा कि बारामूला, नूंह, रांची, कुपवाड़ा और जैसलमेर जैसे कुछ जिलों में 30 से अधिक मामले सामने आए हैं, जबकि शेष हिस्सों में काफी कम मामले सामने आए हैं.

COVID-19: सीएम केजरीवाल की दो टूक- सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हुआ तो उस इलाके को सील कर देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget