एक्सप्लोरर

NPR पर गोविंदाचार्य ने दिय़ा अमित शाह को सुझाव, आधार डेटा का करें इस्तेमाल

नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर से सरकार भारत में रह रहे 5 साल से बड़े हर निवासी की जानकारी जुटाएगी. NPR यानि नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर, वो रजिस्टर जिसमें देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी जानकारी होगी.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विचारक गोविंदाचार्य ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि पूर्व के राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) में दर्ज सूचनाओं के नवीनतम आधार डेटा के साथ एकीकरण से अपडेटेड एनपीआर को बनाने में मदद मिल सकती है. गोविंदाचार्य ने सरकार को प्रस्ताव दिया है कि वह मौजूदा आईडी जैसे आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट व वोटर आईडी का एनपीआर व एनआरसी के लिए इस्तेमाल करे, जिससे सरकारी खजाने पर बोझ नहीं पड़ेगा और केवल पांच फीसदी आबादी के ही सत्यापन की जरूरत पड़ेगी.

उन्होंने कहा, "संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के आधार के विजन के साथ एनपीआर के कार्यान्वयन की जरूरत भाजपा सरकार को है."

इस पत्र को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला भेजा गया है. गोविंदाचार्य ने यह भी कहा कि इसमें सभी जरूरी विवरण होंगे, जो जनसंख्या मैपिंग के लिए जरूरी हैं.

उन्होंने उल्लेख किया कि पहला एनपीआर 2010-11 में यूपीए सरकार द्वारा किया गया था और इसे 2015 में एनडीए सरकार द्वारा अपडेट किया गया था.

रिपोर्ट के अनुसार, एनपीआर में लगभग 115 करोड़ व्यक्ति थे, जिसे अब अपडेट किया जाना है. एनआरसी के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार एनपीआर के माध्यम से अधिक प्रश्नों द्वारा जानकारी को विस्तार देने की योजना बना रही है, जिसे जुलाई 2019 में रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त के पत्र द्वारा अधिसूचित किया गया है.

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आधार की पहुंच और दायरे का विस्तार किया और यूआईडीएआई के आंकड़ों के अनुसार, यह भारत के करीब 125 करोड़ व्यक्तियों को कवर करता है. सरकार ने सभी व्यक्तियों को आधार संख्या प्रदान करने के लिए एक सचेत निर्णय लिया है और इसीलिए इसे भारत में नागरिकता के प्रमाण के रूप में नहीं माना जाता है.

गोविंदाचार्य ने कहा, "आधार का इस्तेमाल भारत में एनपीआर नंबर को सुनिश्चित करने के लिए किया जा सकता है."

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीकरण को अपडेट करने के लिए 8500 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है.

आखिर ये NPR क्या है ? NPR यानि नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर, वो रजिस्टर जिसमें देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पूरी जानकारी होगी. एक ऐसा रजिस्टर जिसमें देश के निवासियों की पहचान से जुड़ी हर तरह की सूचना होगी. गृह मंत्रालय के तहत आने वाली ऑफिस ऑफ द रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसस कमिश्नर की वेबसाइट के मुताबिक यह देश में रहने वाले लोगों की जानकारी का एक रजिस्टर होगा.

इसके लिए लोगों से नाम, पता, पेशा, शिक्षा जैसी 15 जानकारियां मांगी जाएंगी. लोगों की फोटो, फिंगर प्रिंट, रेटिना की भी जानकारी ली जाएगी. 5 साल से अधिक उम्र के निवासियों से जुड़ी हर सूचना होगी. सरकार की अधिसूचना के मुताबिक इस बार भी NPR के लिए आंकड़े जुटाने का काम 2020 में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक किया जाएगा. इन सबके अलावा NPR यानी राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में नागरिकता की जो जानकारी दी जाएगी वो स्वघोषित यानी खुद से बताई गई होगी, जो व्यक्ति की नागरिकता का पुख्ता सबूत नहीं होगी.

दिल्ली: विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने चुनाव समितियों का एलान, मनोज तिवारी को मिली ये जिम्मेदारी

नागरिकता कानून: विरोध प्रदर्शन पर बोले अक्षय कुमार- लेफ्ट हो या राइट, बस हिंसा मत कीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP Protest LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
LIVE: ‘4 बार की बातचीत की कोशिश’, CJP आंदोलन पर बोले जितेन्द्र सिंह- छात्र जहां कहेंगे, वहां वार्ता को तैयार
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget