एक्सप्लोरर

दिल्ली: विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने चुनाव समितियों का एलान, मनोज तिवारी को मिली ये जिम्मेदारी

चुनाव प्रबंधन समिति में 30 अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं. जिनमें सांसदों समेत अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

नई दिल्ली: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसका शंखनाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 22 दिसंबर को की गई रैली से कर दिया है. अब चुनावों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली बीजेपी ने चुनाव प्रबंधन समिति का एलान भी कर दिया है. इस चुनाव प्रबंधन समिति में बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ ही अलग-अलग सांसदों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं.

कुछ इस तरह से नेताओं में बांटी गई जिम्मेदारियां चुनाव प्रबंधन समिति में 30 अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं. जिनमें सांसदों समेत अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज तिवारी हैं. वहीं संयोजक की जिम्मेदारी तरुण चुग को सौंपी गई है. इसके साथ ही सतीश उपाध्याय, राजीव बब्बर और मीनाक्षी लेखी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है.

चुनाव कार्यालय की जिम्मेदारी महेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र बब्बर और विजय प्रकाश पांडे को दी गई है. मीडिया संपर्क की जिम्मेदारी नीलकंठ बख्शी और शाजिया इलमी को सौंपी गई है. घोषणा पत्र बनाने वाली टीम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली से सांसद डॉ हर्षवर्धन को संयोजक बनाया गया है. वहीं सह संयोजक की जिम्मेदारी रजनी अब्बी, कपिल मिश्रा, विजेंद्र गुप्ता और राजकुमार चौहान समेत अन्य नेताओं को सौंपी गई है.

सांसद हंसराज हंस और गौतम गंभीर को विशेष संपर्क का दायित्व दिया गया है. केजरीवाल सरकार के 5 सालों के कामों और उसकी कमियों को बताने के लिए तैयार होने वाली चार्जशीट की जिम्मेदारी डॉक्टर हर्षवर्धन और विजेंद्र गुप्ता समेत अन्य नेताओं को सौंपी गई है.

फरवरी महीने की शुरुआत में हो सकते हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि दिल्ली में जल्द ही होने हैं विधानसभा चुनाव और उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे सप्ताह तक चुनावों की तारीखों का एलान कर देगा और सामने आ रही जानकारी के मुताबिक फरवरी के दूसरे हफ्ते तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में सर्दी ने तोड़े सितम के 120 साल पुराने रिकॉर्ड, सफरदरजंग में पारा 2.4 डिग्री तक लुढ़का

कांग्रेस का स्थापना दिवस आज, सभी राज्यों की राजधानी में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ मार्च आयोजित करेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget