एक्सप्लोरर

Google पर इस साल PM मोदी को नहीं इस भारतीय शख्स को सबसे ज्यादा बार खोजा गया

Google News: भारत ने 2022 की टॉप 5 सर्च में ज्यादातर खेलों ने अपनी जगह बनाई. इस लिस्ट में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सबसे आगे रहा.

Google Top Trending Searches 2022: गूगल ने हाल ही में अपनी Year in Search Report 2022 को जारी किया है. इस रिपोर्ट में मौजूदा समय में हो रही घटनाओं से जुड़ी कुछ पॉपुलर सर्च की डिटेल्स शेयर की गई हैं. इस लिस्ट में पीएम मोदी से आगे एक अन्य भारतीय निकल गया है. 

गूगल की रिपोर्ट की मुताबिक, इस 2022 में गूगल सर्च में पीएम मोदी पीछे रहे गए हैं. भारत में इस साल की टॉप 5 सर्च में ज्यादातर खेलों ने अपनी जगह बनाई. इस लिस्ट में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सबसे आगे रहा. रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भारतीयों में बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा को सबसे ज्यादा बार सर्च किया गया है. 

सबसे ज्यादा IPL को सर्च किया गया

भारत के लोगों ने 2022 में सबसे ज्यादा इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) को सर्च किया गया. लोगों ने आईपीएल की जानकारी सबसे ज्यादा जुटाने की कोशिश की. दूसरे नंबर पर लोगों ने कोविन (CoWIN) एप के बारे में जानकारी लेनी चाही. गूगल पर लोगों ने अपने आसपास के क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन सेंटर को ढूंढने के लिए भी इसको सर्च किया.  

इन हस्तियों को किया खूब सर्च

गूगल की लिस्ट के मुताबिक भारतीयों ने बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा को खूब सर्च किया है. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में जानकारी ली गई. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ललित मोदी और सुष्मिता सेन को भी खूब सर्च किया गया है. बता दें कि मोहम्मद साहब पर विवादित बयान देकर नूपुर शर्मा काफी चर्चा में रही थीं. उनको खोजने की यही बड़ी वजह हो सकती है. 

इन खबरों में हुई काफी रिसर्च

खबरों के मामले में भारत रत्न सिंगर लता मंगेशकर के निधन की खबर सबसे आगे है. इसके बाद सिद्धू मूसावाला की हत्या वाली खबर काफी चर्चा में रही. महारानी एलिजाबेथ का निधन और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न के निधन की खबर को भी खूब खोजा गया. लोगों ने रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा हर घर तिरंगा अभियान के बारे में भी काफी रुचि ली. अग्निपथ स्कीन को लेकर भी काफी जानकारी मांगी गई.

ट्रेंडिंग सर्च की लिस्ट में रहीं ये फिल्में

टॉप मूवी ट्रेंडिंग सर्च की लिस्ट में ब्रह्मास्त्र और KGF: Chapter 2 दोनों ने टॉप-1 रहीं. इन फिल्मों ने दुनिया भर में ट्रेंडिंग मूवी सर्च की टॉप 10 की लिस्ट में भी जगह पाई है. इनके बाद द कश्मीर फाइल्स, लाल सिंह चड्ढा, हिंदी में दृश्यम 2, RRR और पुष्पा: द राइज इन तेलुगु, कन्नड़ में कांतारा, तमिल में विक्रम और अंग्रेजी में Thor: Love and Thunder इस साल भारत की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों में से एक रही.

खाने-पीने के शौकीन ने क्या खोजा?

इस लिस्ट के अनुसार, खाने-पाने के शौकीन लोगों ने पनीर डिश को काफी ज्यादा सर्च किया. पनीर पसंदा, मलाई कोफ्ता, पनीर भुरजी, मोदक और अनारस को भारतीयों ने खूब सर्च किया. 

ये भी पढ़ें-गुजरात चुनाव: कांग्रेस के बागियों की BJP में मौज! 34 नेताओं को मिली जीत, सिर्फ तीन ही हारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget