एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: कांग्रेस के बागियों की BJP में मौज! 34 नेताओं को मिली जीत, सिर्फ तीन ही हारे

Congress को 2017 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. चुनाव बाद कांग्रेस के 20 विधायक BJP में शामिल हो गए थे. वहीं 17 नेताओं ने 2017 के राज्यसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी ज्वाइन कर ली थी.

Gujarat Congress Rebels Won Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आए और एक बार फिर राज्य में बीजेपी की जीत हुई. इस बार की जीत काफी अहम है, क्योंकि पार्टी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह अब तक की गुजरात में सबसे बड़ी जीत है. बीजेपी की इस प्रचंड जीत में कांग्रेस के बागियों को भी फायदा मिला, जो बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े थे. आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले 34 नेताओं को विधानसभा चुनाव में जीते हासिल हुई और सिर्फ तीन को ही हार का सामना करना पड़ा.

दरअसल, 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 99 सीटों पर जीत मिली थी. इस बार बीजेपी 111 मौजूदा विधायकों के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी. वहीं हर चुनाव में दल-बदल का दंश झेल रही कांग्रेस ने 2017 में 77 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार के चुनाव में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आने वाले 37 नेताओं को पार्टी ने टिकट दिया था. उनमें से ज्यादातर शामिल होने के समय विधायक थे.

37 नेताओं में से 34 को चुनाव में जीत मिली. इन विधायकों में ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर (गांधीनगर दक्षिण), पाटीदार नेता हार्दिक पटेल (वीरमगाम) और कोली नेता और छह बार के विधायक कुंवरजी बावलिया (जसदान) का नाम भी शामिल है. 

किन तीन विधायकों को नहीं मिली जीत?

2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. उनके 20 नेता चुनाव के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे, जबकि 17 नेताओं ने 2017 के राज्यसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. उस समय कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता अहमद पटेल एक वोट से जीते थे. अब उनका नाम भी जान लीजिए, जो कांग्रेस छोड़ने के बाद बीजेपी की टिकट पर चुनाव नहीं जीत सके. इस लिस्ट में अश्विन कोतवाल (खेडब्रह्मा), जवाहर चावड़ा (मानावदर) और हर्षद रिबदिया (विसावदर) का नाम है.

अल्पेश ठाकोर को मिली थी हार

2017 के विधानसभा चुनाव में हार मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी में दलबदल का सिलसिला शुरू हो गया था. पार्टी ने भले ही 77 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन विधायकों के साथ छोड़ जाने की वजह से ये संख्या 59 सदस्यों की रह गई थी. वहीं 2019 में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए. उपचुनाव में बीजेपी ने चार सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने तीन सीटें जीतीं. उस दौरान ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर उपचुनाव हार गए थे. उन्होंने 2017 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी का दामन थाम लिया था. कांग्रेस उम्मीदवार रघु देसाई ने उन्हें उपचुनाव में हराया था.

ये भी पढ़ें- ओवैसी ने आखिर क्यों कहा नरेंद्र मोदी को देना पड़ेगा क्रेडिट, राहुल गांधी को बताया बाबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
करोड़ों रुपए का हैश ऑयल पकड़ा गया, जानें कहां से आया, क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले
सुप्रीम कोर्ट में CJI को कहे अपशब्द, अब जस्टिस सूर्यकांत ने खुद दिया जवाब, जानें क्या बोले

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget