एक्सप्लोरर

41 साल की ब्रेन डेड महिला ने दान किया दिल, Advanced Immunodiagnostics तकनीक से हुआ हार्ट ट्रांसप्लांट

Heart Transplant: मुंबई के महिम में रहने वाले फरीद महज 31 साल के हैं और टेलर का काम करते हैं. फरीद का दिल सिर्फ 20% ही काम करता था, जिस वजह से डॉक्टर्स ने उन्हें हार्ट ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी.

Heart Transplant: विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) के मौके पर आज एक अनोखी कहानी सामने आई है, जो हम सब के लिए एक मिसाल है. मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में 41 साल की ब्रेन डेड महिला ने अपना दिल 31 साल के मरीज को दान किया. वहीं मुंबई में Advanced Immunodiagnostics तकनीक से ये हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ है.

मुंबई के महिम में रहने वाले फरीद महज 31 साल के हैं और टेलर का काम करते हैं. फरीद का दिल सिर्फ 20 फीसदी ही काम करता था, जिस वजह से मुंबई के डॉक्टर्स ने उन्हें हार्ट ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी. इस सलाह के कुछ ही दिनों बाद फरीद को हार्ट डोनर मिल गया. यह डोनर एक 41 साल की हिंदू महिला थी, जो ब्रेन डेड हो चुकी थी.

फरीद के जीवन में यह महिला किसी चमत्कार से कम नहीं थी. फरीद ने कहा कि वह डोनर और उनकी पूरी फैमिली के शुक्रगुजार है. वहीं उनका यह भी मानना है कि हिंदू और मुसलमानों को एक दूसरे की इसी तरह से मदद करनी चाहिए क्योंकि इंसान ही इंसान के काम आता है. फरीद और उनके परिवार वालों ने ग्लोबल अस्पताल के डॉक्टर्स और टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि अस्पताल ने बहुत ही कम खर्चे में उनका इतना बड़ा ऑपरेशन किया है.

नेफ्रोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में काम करने वाली ग्लोबल हॉस्पिटल की डॉक्टर श्रुति तापीआवाला का कहना है कि हम डॉक्टर्स के लिए धर्म और व्यक्ति मायने नहीं रखता क्योंकि इंसान ही इंसान के काम आता है. वहीं मुंबई में हमने पहली बार Advanced Immunodiagnostics के क्षेत्र में हार्ट ट्रांसप्लांट हुआ. इस प्रयोग में हमें पहले ही पता चल जाता है कि मरीज के हार्ट ट्रांसप्लांट के बाद किस प्रकार उनका शरीर काम करेगा. यह प्रयोग पहली बार मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में किया गया है.

यह भी पढ़ें:
World Heart Day 2021: स्टेरॉयड का संबंध दिल की बीमारी के ज्यादा जोखिम से क्यों है? जानिए
World Heart Day 2021: दुनिया में बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा, जानें- कैसे करें इसके लक्षणों की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget