एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: अवैध रिश्ते-ब्लैकमेलिंग के चक्रव्यूह में गई व्यापारी अजय पांचाल जान, प्रेमिका गिरफ्तार

महिला और उसके पति ने मिलकर ब्लैकमेलिंग की साजिश रची थी. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो महिला ने सब कुछ उगल दिया.

गाजियाबाद: गाजियाबाद के व्यवसायी अजय पांचाल की हत्या के मामले में पुलिस ने अजय की महिला दोस्त पिंकी भाटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, अजय पांचाल की पिंकी भाटी नाम की महिला से दोस्ती थी और अक्सर इनका मिलना जुलना रहता था. इसी अवैध रिश्ते का फायदा उठाने की साजिश पिंकी और उसके पति ने रची. पुलिस के मुताबिक, बंटी ने पिंकी और अजय के अवैध संबंधों का वीडियो बनाकर अजय पांचाल को ब्लैकमैल करने की साजिश रची.

पुलिस के मुताबिक, पिंकी ने सोमवार को अजय को मिलने के लिए बुलाया और फिर छत पर पहले से ही मौजूद बंटी और उसके दोस्त कमरे में आ गए. रंगे हाथ पकड़ने पर पैसों की मांग करने लगे. इसी बीच हुई गुत्थम गुथ्था के बाद बंटी और कमल ने चुन्नी से अजय पांचाल की गला घोंटकर हत्या कर दी.

पुलिस की मानें तो बंटी को अपनी पत्नी पिंकी और अजय के अवैध रिश्तों की पहले से ही जानकारी थी. इसीलिए उसने अपनी पत्नी के साथ ब्लैकमेलिंग की ये साजिश रची थी. लेकिन जब अजय ने इनका विरोध किया तो इन्होंने उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद इन्होंने अजय की गाड़ी को पास के हज हाउस के पास ले जाकर खड़ा कर दिया. फिर रात को एक ऑटो में अजय की बॉडी को भी लिंक रोड पर ले जाकर फेंक दिया. पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अजय की फैक्ट्री से निकलने के बाद के सैकड़ों सीसीटीवी खंगाले.

अजय की कॉल डिटेल्स भी खंगाली गई और आखिरकार एक सीसीटीवी में अजय पिंकी के घर में दाखिल होता नजर आया. इस वीडियो के आधार पर पुलिस पिंकी भाटी तक पहुंची और जब इससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया. पिंकी ने कबूल किया कि अपने पति बंटी और उसके दोस्त के साथ मिलकर ही इसने अजय पांचाल की हत्या की है.

जांच के दौरान पुलिस को वो सीसीटीवी वीडियो भी मिला जिसमें बंटी और उसका साथी रात के अंधेरे में अजय की लाश को ऑटो में डालकर ले जाते हुए नज़र आ रहे हैं. फिलहाल बंटी और कमल दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

पंजाब: खालिस्तानी झंडा फहराने के मामले में NIA ने आधा दर्जन जगहों पर की छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget