एक्सप्लोरर

Adani-Hindenburg Row: 'यह सही नहीं होगा, इसलिए हम...', अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सेबी ने मांगा समय तो बोले CJI डीवाई चंद्रचूड़

Adani-Hindenburg Row: अडानी -हिंडनबर्ग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सेबी को जांच के लिए 6 महीने का समय चाहिए.

Adani-Hindenburg Row: अडानी-हिंडनबर्ग विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार (12 मई) को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने जांच के लिए समय मांगते हुआ कहा कि सेबी को जांच पूरी करने के लिए 6 महीने का समय चाहिए. इसके पीछे उन्होंने मामले की जटिलता का हवाला दिया.

इसपर सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने पूछा कि पिछला आदेश क्या था? फिर तुषार मेहता ने आदेश को पढ़ा. दरअसल पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जज जस्टिस सप्रे की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी बनाई थी. कमेटी से निवेशकों की सुरक्षा के लिए उपाय सुझाने को कहा था. सेबी से भी 2 महीने में जांच करने के लिए कहा था. 

क्या दलील दी गई? 
समय दिए जाने का विरोध कर रहे वकील प्रशांत भूषण ने कई देशों के बीच हुई एक संधि का हवाला देते हुए कहा कि सेबी विदेशों से जानकारी जुटा सकता है. इस पर मेहता ने कहा कि हमने विदेशों से जानकारी मांगी है. इसका जवाब देते हुए भूषण ने कहा कि इन्हें पहले ही ऐसा करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि सेबी भी International Organization of Securities Commissions का सदस्य है. वह उसी के जरिए जानकारी जुटाने की मांग कर रहे हैं. 

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने क्या कहा? 
सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हमें मामले में सप्रे कमेटी की रिपोर्ट मिली है. हम इसे देख नहीं पाए इस कारण अगली सुनवाई सोमवार (15 मई) को होगी. इसी दिन आपके (सेबी के) आवेदन पर भी आदेश देंगे. सीजेआई  ने प्रशांत भूषण की दलील पर कहा कि हम इस पर भी विचार करके आदेश देंगे. 

मामला क्या है?
अडानी ग्रुप पर शेयर मूल्यों में हेरफेर और त्रुटिपूर्ण नियामकीय जानकारी देने का आरोप है. इस पर कोर्ट ने 10 फरवरी को कहा था कि अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट आने के बाद शेयर बाजार में अस्थिरता को लेकर भारतीय निवेशकों के हितों की रक्षा किए जाने की जरूरत है.  इस पर अडानी समूह ने कहा था कि उसने सभी कानूनों का पालन किया है. 

बचा दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह के शेयरों के मूल्यों में भारी गिरावट देखने को मिली थी.

ये भी पढ़ें- Adani Stock Opening Today: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले दबाव, खुलते ही नुकसान में अडानी के सारे शेयर

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget