एक्सप्लोरर

Adani Stock Opening Today: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले दबाव, खुलते ही नुकसान में अडानी के सारे शेयर

Adani Share Price Today: अडानी समूह के शेयरों में एक दिन पहले यानी गुरुवार को बढ़िया तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज लगभग सभी शेयरों में नुकसान दिख रहा है...

Adani Share Price: पिछले सप्ताह से ही लगातार दबाव का सामना कर रहे अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) को एक दिन की मिली राहत आज शुक्रवार को फिर गायब हो गई. सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई से पहले कारोबार की शुरुआत में अडानी समूह के लगभग सारे शेयर गिरे हुए हैं.

इन 2 शेयरों पर लोअर सर्किट

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 9 शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे हैं. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) पर खुलते ही लोअर सर्किट लग गया है. वहीं कारोबार शुरू होते ही फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर 1 फीसदी के नुकसान में है.

इन शेयरों में भी गिरावट

अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अडानी पावर (Adani Power) के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है. अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर भी नुकसान में कारोबार कर रहे हैं. एनडीटीवी (NDTV) के भाव भी गिरे हुए हैं. सिर्फ एसीसी सीमेंट (ACC Cement) ही 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी में है.

सुबह 09:40 बजे का हाल:

कंपनी/शेयर शुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज 1966.50 (-0.91%)
अडानी ग्रीन 898.65 (-1.65%)
अडानी पोर्ट्स 700.50 (-1.17%)
अडानी पावर 239.95 (-1.11%)
अडानी ट्रांसमिशन 875.00 (-4.58%)
अडानी विल्मर 392.50 (-0.67%)
अडानी टोटल गैस 812.60 (-5.00%)
एसीसी 1805.00 (1.04%)
अंबुजा सीमेंट 410.25 (-0.45%)
एनडीटीवी 182.45 (-0.22%)

नुकसान में घरेलू बाजार

घरेलू बाजार को देखें तो आज के कारोबार में खराब शुरुआत दिख रही है. वैश्विक बाजारों से मिल रहे मिश्रित संकेतों के बीच सेंसेक्स ने करीब 250 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है. आज आईटी और बैंकिंग शेयरों पर दबाव दिख रहा है. वहीं अडानी के शेयरों की बात करें तो इनमें पिछले सप्ताह से ही गिरावट आ रही थी. गुरुवार को सभी 10 शेयरों में अच्छी तेजी आई थी, लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले दबाव दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: आईटी और बैंकिंग शेयरों में गिरावट जारी, खुलते ही 250 अंक लुढ़का सेंसेक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget