एक्सप्लोरर

G20 Summit India: जी20 में क्यों शामिल हो रहे हैं ऋषि सुनक? 'एक्स' पर वीडियो शेयर कर खुद बताई वजह

G20 Summit India: भारत आने के बाद ऋषि सुनक सबसे पहले ब्रिटिश काउंसिल पहुंचे. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जी-20 से इतर पीएम मोदी के साथ एक द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.

G20 Summit 2023 India: जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने समिट में हिस्सा लेने की वजह बताई है. ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वे दिल्ली में शिखर सम्मेलन में भाग लेने क्यों आए हैं और उनकी प्राथमिकताएं क्या हैं. 

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने 'Why I Am At G-20' कैप्शन  के साथ वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ऋषि सुनक के जहाज को दिल्ली में लैंड करते हुए दिखाया गया है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ उनकी मुलाकात को भी दिखाया गया है. वहीं ऋषि सुनक को ब्रिटिश काउंसिल में छात्रों से बातचीत करते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है. इसके अलावा वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ भी बातचीत कर रहे हैं. 

'वैश्विक मुद्दे मायने रखते हैं'

वीडियो में ऋषि सुनक का वॉयस-ओवर भी है, जिसमें वह कह रहे हैं कि "सीधे शब्दों में कहें तो वैश्विक मुद्दे मायने रखते हैं, हम अकेले ऐसा नहीं कर सकते. देशों को मिलकर काम करना होगा, हमने कोविड के दौरान देखा और यह सही है कि हम जलवायु परिवर्तन और पुतिन के 'अवैध' युद्ध के खिलाफ एक साथ आएं." 

सुनक ने वीडियो में आगे कहा, "जी20 और इसके जैसे शिखर सम्मेलन अन्य देशों के नेताओं के साथ आमने-सामने बात करने का एक बेहतरीन अवसर देते हैं.इस दौरान नौकरियां, विकास और सुरक्षा प्रदान करने के फैसले लेने होते हैं जो ब्रितानी लोग अपने प्रधानमंत्री से उम्मीद करते हैं. इसलिए मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं."

पीएम मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

दिल्ली पहुंचने के बाद ऋषि सुनक ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनका भारत से गहरा लगाव रहा है, उनकी पत्नी भी भारत के बेंगलुरु से हैं और उनकी शादी भी यहीं हुई थी. इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि वह हिंदू हैं और इसपर उन्हें गर्व हैं. 

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पीएम मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगे. इस बैठक में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक एक्टिविटी, भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा, रूस-यूक्रेन युद्ध, आतंकवाद और सुरक्षा, अनाज समझौता, कोरोना वैक्सीन रिसर्च, AMCA फाइटर जेट इंजन को लेकर बातचीत होगी.

ये भी पढ़ें:

जो बाइडेन, ऋषि सुनक, जस्टिन ट्रुडो और शेख हसीन समेत ये दिग्गज नेता पहुंचे दिल्ली, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास
LIVE: लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास
'राहुल गांधी को हसरत थी कि वो PM बनें, लेकिन...', जितेंद्र सिंह का पलटवार
'राहुल गांधी को हसरत थी कि वो PM बनें, लेकिन...', जितेंद्र सिंह का पलटवार
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget