एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: भारत के ढाई हजार साल पुराने संदेश से पीएम मोदी ने दिखाया पूरी दुनिया को आईना, जी20 में दिया ये मंत्र

G20 Summit Delhi : भारत में हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने की. उन्होंने अपने भाषण के दौरान पूरी दुनिया को कई मंत्र दिए. उन्होंने जी-20 के विस्तार पर भी जोर दिया.

G-20 Summit India : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत की. उन्होंने अपने संबोधन में सबसे पहले मोरक्को में आए भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने कहा, "जी-20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत आपका स्वागत करता है. जिस स्थान पर हम एकत्रित हुए हैं, वहां से कुछ ही किलोमीटर के फासले पर करीब 2,500 साल पुराना एक स्तंभ लगा है. इसमें पारकृत भाषा में लिखा है- मानवता का कल्याण और सुख सुनिश्चित किया जाए. ढाई हजार साल पहले भारत की भूमि ने यह संदेश पूरे विश्व को दिया था. आइये इस संदेश को याद कर के जी-20 का हम शुभारंभ करें."

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "21वीं सदी का यह समय दुनिया को नई दिशा दिखाने वाला है. यह वह समय है जब बरसों पुरानी चुनौतियां हमसे नए समाधान मांग रही है. हमें मानवतावादी केंद्रित होकर इन समस्याओं को सुलझाना है.

'सबका साथ, सबका विकास' का दिया मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना काल को भी याद किया. उन्होंने कहा, "कोरोना के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है. युद्ध ने इस विश्वास के संकट को और गहरा किया है. जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास पर आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं. आज जी-20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत पूरी दुनिया का आह्वान करता है कि हम मिलकर सबसे पहले वैश्विक तौर पर इस संकट को एक विश्वास और भरोसे में बदलें. यह हम सभी के साथ मिलकर चलने का समय है. इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का मंत्र हम सभी के लिए एक पथ प्रर्दशक बन सकता है."

अफ्रीकी यूनियन को अस्थायी सदस्यता देने पर जोर

मोदी ने अपने भाषण के समापन के दौरान अफ्रीकी यूनियन की जी-20 में अस्थायी सदस्यता देने को लेकर भी बात की. उन्होंने इस पर दुनियाभर की सहमति जुटाने की भी बात की. इसके बाद उन्होंने आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले अफ्रीकी यूनियन के प्रेजिडेंट को जी-20 के अस्थायी सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया. 

ये भी पढ़ें

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से तबाही पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- भारत हरसंभव मदद को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
ममता के करीब कौन हैं आशीष बनर्जी? TMC ऑफिस में मिले सुसाइड नोट में क्या लिखा
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget