एक्सप्लोरर

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप से तबाही पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- भारत हरसंभव मदद को तैयार

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप के चलते भारी तबाही हुई है. अधिकारियों के मुताबिक मौतों का आंकड़ा बढ़कर 296 पहुंच गया है.

Earthquake In Morocco: मोरक्को में भूकंप के चलते हुई तबाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं."

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, "उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए उन्होंने कहा, भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है."

6.8 तीव्रता का भूकंप

मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शुक्रवार (8 सितंबर) की देर रात भूकंप के जोरदार झटकों से धरती हिल उठी. भूकंप की तीव्रता 6.8 रही, जिसके चलते भारी नुकसान हुआ है. समाचार एजेंसी एपी ने बताया है कि अब तक 296 लोगों की मौत हो चुकी है. मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है.

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे बताया गया कि भूकंप के झटके रात के करीब 11:11 बजे महसूस किए गए. इस भूकंप का केंद्र मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था.

मलबे में तब्दील हुए मकान

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि मराकेश के पुराने शहर में कुछ घर ढह गए हैं और लोग हाथ से मलबा हटाने का काम कर रहे हैं. राहत बचाव के लिए भारी मशीनों के आने का इंतजार किया जा रहा है.

मराकेश के अस्पतालों में लोगों की भीड़ बढ़ रही है. भूकंप का असर तटीय शहरों रबात, कैसाब्लांका और एस्सौइरा में भी महसूस किया गया. भूकंप के बाद बिजली कटने के चलते मराकेश में इंटरनेट पर भी असर पड़ा है.

2004 में आया था बड़ा भूकंप

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, 2004 में पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में आए भूकंप में कम से कम 628 लोग मारे गए थे और 926 घायल हुए थे. इसके पहले 1980 में मोरक्को के पड़ोसी अल्जीरिया में 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. इसमें 2500 लोग मारे गए थे और करीब 3 लाख लोग बेघर हो गए थे.

यह भी पढ़ें

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप ने मचाई तबाही, रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई तीव्रता, मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 296

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget