एक्सप्लोरर

Delhi G20 Summit: G-20 के लिए दिल्ली में तैयारियां शुरू, 10 लाख विदेशी फूल बढ़ाएंगे राजधानी की शोभा

G-20 Summit: शिखर सम्मेलन की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है. वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सम्मेलन के लिए विदेशी फूल, पौधे दिल्ली की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे.

Delhi G-20: दिल्ली (Delhi) में अगले साल होने वाले G-20 सम्मेलन की तैयारियां जारी है. वन विभाग के अधिकारी ने बुधवार (14 दिसंबर) को बताया कि राजधानी में अगले साल सितंबर में होने वाले सम्मेलन के लिए 10 लाख से अधिक आकर्षक विदेशी फूल दिल्ली की सुंदरता में चार चांद लगाएंगे. 

अधिकारी ने कहा, "विदेशी फूलों के पौधों से दिल्ली डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल, पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट और दिल्ली नगर निगम सहित केंद्र और दिल्ली सरकार के विभागों की गार्डेनिंग टहनियों को सार्वजनिक स्थानों, गोल चक्करों, प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवरों और वर्टिकल ग्रीन्स को सजाने के लिए कहा गया है." उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में सजाने के लिए विदेशी फूलों की अलग-अलग वेरायटी का उपयोग किया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि हर विभाग के लिए स्थानों और लक्ष्यों को अगले साल अप्रैल तक फाइनल किया जाएगा.

अधिक से अधिक फूलों का प्रयोग करने का है प्रयास 

विभाग के दूसरे अधिकारी ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और लुटियंस दिल्ली, इंडिया गेट क्षेत्र और दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन के मुख्य स्थल प्रगति मैदान के बीच के हिस्सों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि संबंधित विभागों को पहले से ही गमले, पौधे और फूलों की खरीद के लिए टेंडर जारी करने के लिए कहा जा चुका है. साथ ही कहा कि अभी तक फूलों को प्रयोग करने का लक्ष्य नहीं है, हम अधिक से अधिक उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं. 

2008 में G-20 का किया गया था गठन

दुनिया में आई आर्थिक अस्थिरता के बाद 2008 में G-20 का गठन किया गया था, जिसमें 19 देश सहित यूरोपीय संघ भी शामिल है. इस बार इंडोनेशिया से भारत को इसकी कमान सौंपी गई है, जिसका थीम भारत की पहचान "वसुधैव कुटुंबकम". एक धरती एक परिवार एक भविष्य रखा गया है. G-20 शिखर सम्मेलन से जुड़े अनेक कार्यक्रम मार्च, जून और सितंबर 2023 में भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें- Delhi Acid Attack Case: दिल्ली में स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक मामले में सभी तीन आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
Xप्लेन: अमेरिका में हिंदू-सिखों के खिलाफ बढ़ी नफरत? FBI ने जारी किया डेटा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget