एक्सप्लोरर

Delhi Acid Attack Case: एसिड अटैक मामले में 3 गिरफ्तार, छात्रा का दर्द कम करने के लिए दुकानदार ने डाला दूध

Acid Attack Case: दिल्ली में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक मामले में पुलिस ने सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने तेजाब फ्लिपकार्ट से खरीदा था.

Delhi Acid Attack Case: दिल्ली में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक मामले में पुलिस ने सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी डीसीपी एम हर्षवर्धन ने दी. 

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में बुधवार(14 दिसंबर) की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय लड़की पर बाइक सवार दो नकाबपोश व्यक्तियों ने तेजाब फेंक दिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

कौन है आरोपी
स्पेशल सीपी सगरप्रीत हुड्डा ने बताया कि बुधावर(14 दिसंबर) को मोहन गार्डन थाने इलाके में 1 छात्रा पर 2 लड़को ने एसिड फेंका. इसके मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा और हर्षित को पहले गिरफ्तार किया गया फिर उसके साथी आरोपी वीरेंद्र सिंह को भी अरेस्ट कर लिया गया. उन्होंने बताया कि वीरेंद्र सचिन का मोबाईल लेकर दूसरी जगह पर था ताकि जांच हो तो पुलिस को लगे कि सचिन की लोकेशन कहीं और है. आरोपियों ने तेजाब फ्लिपकार्ट से खरीदा था.

पुलिस ने कैसे आरोपियों को पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया है. डीसीपी एम हर्षवर्धन ने कहा कि आरोपियों ने हो सकता है कि पीड़िता के घर की रेकी की हो. उन्होंने आगे बताया कि बाइक सवार दो आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहते थे. 

परिजनों ने क्या कहा?

छात्रा के पिता ने कहा कि बेटी ने कभी किसी छेड़खानी या किसी परेशानी की शिकायत नहीं की थी. पीड़िता के चाचा ने बताया कि वो अपनी बहन के साथ जा रही थी तभी उस पर एसिड अटैक किया गया. उन्होंने कहा कि असहनीय दर्द होने पर वह मदद के लिए पास की दुकानों की ओर दौड़ी, तो एक दुकानदार ने दर्द कम करने के लिए उसके चेहरे पर दूध डाला.

एलजी ने मांगा जवाब

उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने मामले पर दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से बात की. एसजी के ऑफिस ने ने ट्वीट किया, “उपराज्यपाल ने आज द्वारका मोड़ पर हुई तेजाब हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में पुलिस आयुक्त से बात की और घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी. इस रिपोर्ट में यह भी बताने के लिए कहा गया है कि शहर में बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद तेजाब कैसे खरीदा गया.”

सरकार पर उठे सवाल

इस पूरे मामले पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्विट किया, “ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. अपराधियों की इतनी हिम्मत आखिर हो कैसे गई? अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्त्वपूर्ण है.” दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर स्कूल में पढ़ने वाली पीड़ित लड़की के लिए न्याय की मांग की और देश में तेजाब की खुलेआम बिक्री पर प्रतिबंध लगाने में नाकाम रहने के लिए सरकार की आलोचना की. 

यह भी पढ़ें-

Delhi Acid Attack: 'सरेआम फांसी देने की है जरूरत, इन जानवरों में...', दिल्ली में एसिड अटैक पर बोले गौतम गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
अगस्त-सितंबर में कमजोर पड़ेगा मॉनसून! IMD ने जताई कम बारिश की आशंका
अगस्त-सितंबर में कमजोर पड़ेगा मॉनसून! IMD ने जताई कम बारिश की आशंका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget