एक्सप्लोरर

मिलावाटी दूध की जांच के लिए सरकार बनाएगी किट, 10 से 15 रुपए में मिलेगी ये किट

नई दिल्ली: आपका दूधवाला सुबह सुबह आपको दूध दे और आपको दूध में मिलावट का शक हो तो अब जल्द ही आप मिलावट का पता लगा सकते हैं. दूध में मिलावट जांचने के लिए सरकार अब एक किट तैयार कर रही है. किट से तुरंत पता चल सकेगा कि दूध में मिलावट है या नहीं.

एफएसएसआईए ने सर्वे कराने के बाद लिया फैसला

देश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत काम करने वाली संस्था एफएसएसएआई  एक ऐसा किट तैयार कर रही है जो दूध में मिलावट की जांच तुरंत कर लेगा. इस किट की कीमत 10 से 15 रूपये रहने का अनुमान है.

एफएसएसआईए अब एक ऐसे कंपनी की तलाश कर रही है जो इस किट को बड़े पैमाने पर बना कर बाज़ार में बेच सके. सरकार के इस क़दम के पीछे वजह है वो सर्वे जो एफएसएसआईए ने तक़रीबन तीन महीने पहले करवाया था.

मिलावाटी दूध की जांच के लिए सरकार बनाएगी किट, 10 से 15 रुपए में मिलेगी ये किट

उत्तर भारत में दूध में मिलावट के सबसे ज्यादा मामले- सर्वे

इस सर्वे में पाया गया कि देश के कई इलाक़ों में दूध में मिलावट हो रही है. सर्वे में देश भर से 2500 से ज़्यादा दूध के सैंपल लिए गए थे. दक्षिण भारत में दूध में मिलावट के सबसे कम मामले सामने आए थे, जबकि उत्तर भारत में सबसे ज्यादा मामले सामने आए.

तेलों में मिलावट की जांच के लिए भी बनेगी किट!

सर्वे में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि कुछ राज्यों में दूध में मिलावट पाई ही नहीं गई. हालांकि ख़ुद एफएसएसआईए को ही इस पर भरोसा नहीं है, इसलिए वो गर्मियों में एक बार फिर सर्वे करवाने पर विचार कर रही है. गर्मियों में दूध का उत्पादन कम होने के कारण मिलावट की संभावना ज्यादा रहती है. दूध के अलावा खाने पीने के तेलों में मिलावट की जांच के लिए भी एफएसएसआईए एक ऐसा ही किट बनाने की योजना बना रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget