एक्सप्लोरर

चौथा सीरो सर्वे: एक्पर्ट का दावा- भारत में कोविड-19 का एक मामला दर्ज हुआ तो 30 का पता ही नहीं चला

लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘कई मामले बिना लक्षण वाले थे जिससे उनका पता नहीं चला. अगर सही से मरीजों के संपर्क का पता किया जाता तो बिना लक्षण वाले मामलों का भी पता चल सकता था."

नई दिल्ली: स्वतंत्र महामारी विज्ञानी डॉ चंद्रकांत लहरिया द्वारा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के चौथे सीरो सर्वे के विश्लेषण में कहा गया है कि भारत में कोविड-19 का एक मामला दर्ज होने के साथ 30 मामले ऐसे रहे जिनका पता नहीं चला या यह दर्ज नहीं हो पाए. 

लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने ट्विटर पर यह विश्लेषण शेयर किया जिसमें दिखाया गया कि भारत में प्रत्येक मामले पर कितने ऐसे मामले थे जिनका पता नहीं चला. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा जानबूझकर किया गया लेकिन यह रोग निगरानी प्रणाली के प्रदर्शन और मामलों से निपटने में राज्य के कदमों को दर्शाता है.

लहरिया ने कहा, ‘‘कई मामले बिना लक्षण वाले थे जिससे उनका पता नहीं चला. अगर सही से मरीजों के संपर्क का पता किया जाता तो बिना लक्षण वाले मामलों का भी पता चल सकता था. यह इस तथ्य से परिलक्षित होता है कि कुछ राज्यों ने दूसरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है क्योंकि वे अन्य राज्यों की तुलना में अधिक मामले सामने ला पाए.’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा किए सर्वे के निष्कर्ष
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को देश के 70 जिलों में आईसीएमआर द्वारा किए गए राष्ट्रीय सीरो सर्वे के चौथे चरण के निष्कर्षों को साझा किया. मध्य प्रदेश 79 प्रतिशत सीरो उपस्थिति के साथ तालिका में सबसे आगे है वहीं 44.4 प्रतिशत के साथ केरल में सीरो की सबसे कम मौजूदगी मिली. इसके बाद 50.3 प्रतिशत के साथ असम और 58 प्रतिशत के साथ महाराष्ट्र का स्थान है.

विश्लेषण के मुताबिक प्रयोगशाला में कोविड-19 के एक मामले की पुष्टि के अनुपात में छह से 98 तक ऐसे मामले रहे जो दर्ज नहीं हो पाए. लहरिया के मुताबिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के आंकड़ों के विश्लेषण के मुताबिक सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में मामले दर्ज नहीं हो पाए. उत्तर प्रदेश में एक मामला दर्ज हुआ तो 98 ऐसे मामले रहे जिनका पता नहीं चला. जबकि केरल में एक मामला दर्ज हुआ तो छह मामलों का पता ही नहीं चल पाया. उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश ऐसा राज्य रहा जहां प्रत्येक मामला पर 83 मामले सामने नहीं आ पाए.

सीरो सर्वे में व्यक्ति के शरीर में एंटीबॉडी का पता लगाया जाता है. यह एंटीबॉडी या तो संक्रमण के जरिए या टीके के जरिए तैयार होती है. हालांकि, लहरिया ने कहा कि राज्य और जिला स्तर पर सर्वेक्षण एक अधिक सटीक तस्वीर प्रदान करेगा और सरकार को तत्काल इस तरह के सर्वेक्षण की योजना बनानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: 

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 58 नए केस, संक्रमण दर घटकर 0.08 फीसदी हुई

Coronavirus: डेल्टा वेरिएन्ट चिकनपॉक्स की तरफ फैल सकता है, पैदा कर सकता है ज्यादा गंभीर बीमारी- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में घुसपैठिए पर शुभेंदु सरकर का बड़ा एक्शन, CAA लागू कर डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू, BSF के हवाले जमीन
बंगाल में घुसपैठिए पर शुभेंदु सरकर का एक्शन, CAA लागू कर डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू, BSF के हवाले जमीन
NEET-UG Re-Exam: NEET-UG री-एग्जाम पर धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल बैठक, अफवाह फैलाने वाले टेलीग्राम ग्रुप्स पर होगी कार्रवाई
NEET-UG री-एग्जाम पर धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल बैठक, अफवाह फैलाने वाले टेलीग्राम ग्रुप्स पर होगी कार्रवाई
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने की ओर उपराज्यपाल का बड़ा फैसला, होटल और गेस्ट हाउस को इंडस्ट्री किया घोषित
लद्दाख में पर्यटन को बढ़ावा देने की ओर उपराज्यपाल का बड़ा फैसला, होटल और गेस्ट हाउस को इंडस्ट्री किया घोषित

वीडियोज

Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: OSM के गोलमाल पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Marking
Bharat Ki Baat :27 में धर्म-जाति के फॉर्मूले 'री-सेट'! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Election 2027
ABP Report | Modi Meloni Viral Video : Melody पर Rahul Gandhi का तीखा तंज, भारत में मचा भारी बवाल
Rahul Gandhi on PM Modi | Chitra Tripathi: मेलोनी से मिले मोदी...विपक्ष को लगी मिर्ची! | Modi-Meloni

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
Jammu News: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
जम्मू: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Embed widget