एक्सप्लोरर

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 58 नए केस, संक्रमण दर घटकर 0.08 फीसदी हुई

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर घटकर 0.08 फीसदी हो गई है. शुक्रवार को संक्रमण दर 0.09 फीसदी थी.

Delhi Corona Update: दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 58 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई. वहीं, संक्रमण दर घटकर 0.08 फीसदी हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि एक संक्रमित की मौत होने से यहां मरने वालों की संख्या 25,053 पर पहुंच गई है. शुक्रवार को यहां संक्रमण के 63 नए मामले आए थे और तीन मरीजों की मौत हुई थी और संक्रमण दर 0.09 फीसदी थी.

दिल्ली में गुरुवार को संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी और दूसरी लहर के बाद से यह तीसरी बार था, जब महामारी के कारण एक दिन में किसी की मौत नहीं हुई थी. इससे पहले 18 जुलाई और 24 जुलाई को संक्रमण के कारण किसी की जान नहीं गई थी. इससे पहले इस साल दो मार्च को भी राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के कारण किसी की मौत का मामला सामने नहीं आया था. तब संक्रमण दर 0.33 फीसदी थी.

दिल्ली में एक करोड़ से अधीक वैक्सीन लगी

इस बीच दिल्ली में कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन लगाने की संख्या शनिवार को एक करोड़ से अधिक हो गई और महानगर में पात्र आबादी के 50 फीसदी को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है. यह जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि महानगर में और टीके जल्द उपलब्ध होंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की आबादी करीब दो करोड़ है और उनमें से डेढ़ करोड़ लोग कोविड-19 का टीका लगवाने के पात्र हैं. मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘डेढ़ करोड़ पात्र आबादी में से 74 लाख लोगों को टीका लग चुका है. इसलिए 50 फीसदी लोगों को कम से कम एक खुराक टीका दिया जा चुका है. इन 74 लाख लोगों में से 26 लाख को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से दिल्ली में लगाए गए खुराक की संख्या आज एक करोड़ से अधिक हो गई.’’

कांग्रेस का निशाना, कहा- सरकार पेगासस पर जवाब दे, संसद अगले मिनट चलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget