एक्सप्लोरर

चीन से तनातनी के बीच चार दिवसीय 'आर्मी कमांडर्स' कॉन्फ्रेंस का आज आखिरी दिन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

कॉन्फ्रेंस में इस बात पर चर्चा होगी कि कश्मीर और उत्तर-पूर्व में काउंटर-इनसर्जेंसी और काउंटर टेरेरिज्म ऑपरेशन्स में सैनिकों की कितनी तैनाती होगी

नई दिल्ली: चीन से तनातनी के बीच सोमवार को शुरु हुए चार दिवसीय आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का आज आखिरी दिन है. कॉन्फ्रेंस का आखिरी दिन बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर चल रहे निर्माण कार्यों (सड़क, पुल और सुंरग इत्यादि) सहित दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा का होगा.

इसके अलावा इस बात पर चर्चा होगी कि किस कमांड (कमान) को कितने सैनिकों की आवश्यकता है और तैनाती के दौरान सैनिकों की क्या-क्या जरूरतें होंगी. क्योंकि इस वक्त चीन से सटी पूरी 3488 किलोमीटर लंबी एलएसी पर तनातनी चल रही है. साथ ही पाकिस्तानी से सटी एलओसी पर किसी भी तरह से तैनाती को कम नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा इस बात पर भी चर्चा होगी कि कश्मीर और उत्तर-पूर्व में काउंटर-इनसर्जेंसी और काउंटर टेरेरिज्म ऑपरेशन्स में सैनिकों की कितनी तैनाती होगी.

सेना कमांडरों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या दी सलाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सेना के कमांडरों को विवादित सीमाओं पर चीनी कार्रवाई और सैन्य वार्ता के दौरान उसकी मंशा के बारे में सावधान रहने को कहा. रक्षा मंत्री ने 'आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस' को संबोधित करते हुए यह बात कही. वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के साथ व्याप्त सीमा तनाव इस साल के इस चार दिवसीय सम्मेलन में विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र है. संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा है कि बातचीत को ईमानदारी से और समाधानी के साथ विश्वास के माहौल में आयोजित किया जाना चाहिए. रक्षा मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि चीनी मंशा संदिग्ध होने के बाद से विश्वास में कमी आई है.

इस बीच सिंह ने सोशल मीडिया पर भी अपनी बात रखी. रक्षा मंत्री सिंह ने ट्वीट किया, "नई दिल्ली में आज सैन्य कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया. मौजूदा सुरक्षा माहौल में भारतीय सेना द्वारा उठाए गए कदमों पर मुझे बेहद गर्व है. सुधारों के मार्ग पर आगे बढ़ रही सेना को हर सुविधा देने और सभी क्षेत्रों में बढ़त हासिल करने में मदद के लिए रक्षा मंत्रालय प्रतिबद्ध है. हम अपने सशस्त्र बलों की भुजाओं को मजबूत बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे."

सेना की सराहना करते हुए सिंह ने कहा कि आजादी के बाद से देश की संप्रभुता और सुरक्षा से जुड़ी कई चुनौतियों का बल ने सफलतापूर्वक समाधान दिया है. उन्होंने कहा, "चाहे वह आतंकवाद की समस्या हो, उग्रवाद या बाहरी आक्रमण, सेना ने उन खतरों को नाकाम करने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है."

दरअसल, भारत और चीन की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले छह महीने से गतिरोध बना हुआ है. गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों पक्षों में कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. दोनों देशों के बीच सात सैन्य कमांडर स्तर की बैठकें हुई हैं, मगर सीमा का मुद्दा अनसुलझा है.

ये भी पढ़ें- NSA डोभाल बोले- दूसरे की इच्छा पर नहीं, खतरा देखकर लड़ेंगे युद्ध, सरकार की सफाई- बयान चीन के खिलाफ नहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने तय कर दिया है कि पाकिस्‍तान और चीन से कब होगा युद्ध : स्वतंत्र देव सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget