एक्सप्लोरर

Buddhadeb Bhattacharjee Death: पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Buddhadeb Bhattacharya Death: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज सुबह  8.20 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. बुद्धदेव भट्टाचार्य लगातार 11 साल तक मुख्यमंत्री थे.

Buddhadeb Bhattacharya Died: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज सुबह  8.20 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उन्होंने 80 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राज्य इकाई के सचिव मोहम्मद सलीम ने यह जानकारी दी. 

पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चे के 34 वर्षों के शासन के दौरान बुद्धदेव भट्टाचार्य सीपीएम के दूसरे और आखिरी मुख्यमंत्री थे. वो 2000 से 2011 तक लगातार 11 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के पद पर थे. उनके परिवार में पत्नी मीरा और बेटी सुचेतना हैं. 

बुद्धदेव भट्टाचार्य लंबे समय से थे बीमार 

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज वामपंथी नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने आज सुबह  8.20 बजे अंतिम सांस ली. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, जिस वजह से उन्हें जुलाई में हॉस्पिटल में भी एडमिट कराना पड़ा था. वो सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) और बुढ़ापे से जुड़ी अन्य बीमारियों से पीड़ित थे.

कोलकाता में उनके घर पर ही उनका इलाज हो रहा था. खराब स्वास्थ्य की वजह से वो काफी समय से सार्वजानिक जीवन से दूर थे. 2015 में सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय समिति से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने 2018 में राज्य सचिवालय की सदस्यता भी छोड़ दी थी. 

बीजेपी नेता शुभेंदु ने जताया दुख

 बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'मुझे यह जानकर बहुत दुख हुआ कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री; श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले.

बुद्धदेव भट्टाचार्य के निधन पर ममता बनर्जी ने दुख जताते हुए लिखा, ' मैं पूर्व मुख्यमंत्री श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। मैं पिछले कई दशकों से उन्हें जानती हूं और जब वो बीमार थे तो मैं कई बार उनसे मुलाकात करने गई थी. दुख की इस घड़ी में मैं मीरा दी और सुचेतना के साथ हूं. मैं सीपीआई (एम) पार्टी के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। हमने फैसला किया है कि उनके अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget