एक्सप्लोरर

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी हत्याकांड: कब, कहां, कैसे, किसने, क्यों रची साजिश?

Indira Gandhi Assassination: 31 अक्टूबर 1984 की सुबह ही भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Indira Gandhi Death Anniversary: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज ही की तारीख यानी 31 अक्टूबर 1984 को उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड के बाद से देश सन्न हो गया था. इंदिरा गांधी की हत्या से पहले और उसके बाद देश में बहुत कुछ घटा. उनको गोली मारने वाले सतवंत सिंह और बेअंत सिंह पर भी जवाबी फायरिंग की गई थी जिसमें से बेअंत सिंह की मौत वहीं हो गई थी जबकि सतवंत सिंह को इलाज के बाद बचा लिया गया था.

इंदिरा गांधी को अपनी मौत का अंदाजा शायद पहले ही हो गया था क्योंकि हत्या से एक दिन पहले यानी 30 अक्टूबर के दिन उन्होंने भुवनेश्वर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, “आज मैं जिंदा हूं, शायद कल न रहूं. मुझे इस बात की परवाह नहीं है. मैंने एक लंबी जिंदगी जी है. मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने अपनी जिंदगी लोगों की सेवा करते हुए बिताई है. मैं अपनी आखिरी सांसद तक लोगों की सेवा करती रहूंगी और मेरे खून का एक-एक कतरा भारत को मजबूत करेगा.”  

इसके कुछ घंटे बाद खबर आती है कि इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई. पंजाब के हालात और ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद शायद कहीं न कहीं इंदिरा को अंदेशा हो चुका था कि उनकी जान को खतरा है लेकिन ये नहीं पता था कि उनकी रक्षा करने वाले ही उनकी जान के दुश्मन बन जाएंगे.

इंदिरा गांधी की हत्या में दो लोगों का हाथ

इंदिरा गांधी की हत्या करने में दो लोगों का सीधा-सीधा हाथ था. पहला बेअंत सिंह और दूसरा सतवंत सिंह. जिसमें बेअंत सिंह की जवाबी फायरिंग में मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि सतवंत सिंह का इलाज चला और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद तफ्तीश की गई तो कुछ और नाम सामने आए. केहर सिंह और बलबीर सिंह, इसमें से केहर सिंह बेअंत सिंह का रिश्तेदार था.

इस तरह बना हत्या का प्लान

पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद बेअंत सिंह अपने चाचा केहर सिंह के साथ अक्सर गुरुद्वारे जाया करता था. एक बार जब बेअंत सिंह गुरुद्वारे में कथा सुन रहा होता है तभी अचानक वो रोने लगता है. इस पर उसका चाचा केहर सिंह कहता है रो मत बदला ले. यहीं से बेअंत सिंह के अंदर इंदिरा गांधी की हत्या का ख्याल आता है.

शुरुआत में ये बात बेअंत सिंह और केहर सिंह के बीच में ही रहती है लेकिन बाद में बलबीर सिंह भी इस प्लान का हिस्सा बनता है. इसके बाद सिंतबर के महीने में एक ऐसी घटना घटती है जिसके इस प्लानिंग को मजबूती मिलती है. दरअसल, पीएम आवास में तैनात बलबीर सिंह को एक बाज दिखता है. उसने जैसे ही बाज को देखा तो तुरंत बेअंत सिंह को बुलाया और बाज की तरफ इशारा किया. इसके बाद दोनों में तय हुआ कि ये बाज संदेश लेकर आया है और ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेना होगा. बता दें कि बाज का रिश्ता सिखों के दसवें गुरु... गुरु गोविंद सिंह से है.  

हत्या से पहले बदलवाई ड्यूटी

पुलिस के मुताबिक, इंदिरा गांधी की हत्या से पहले सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने अपनी ड्यूटी बदलवाई थी. 30 अक्टूबर को सतवंत सिंह ने एक कांस्टेबल से कहा था कि मेरे पेट में दिक्कत है और तुम्हारी जो पोजिशन है उसके पास में ही टॉयलेट पड़ता है. ऐसा कहते हुए उसने ड्यूटी एक्सचेंज कर ली. बेअंत सिंह की रात की ड्यूटी लगी थी और उसने भी बहाना बनाकर दिन की ड्यूटी करवा ली.

31 अक्टूबर की सुबह जब इंदिरा गांधी बाहर निकली तो बेअंत सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इसके बाद इंदिरा गांधी जमीन पर गिर पड़ीं. इसके बाद बेअंत सिंह सतवंत सिंह पर चिल्लाते हुए कहता है कि देख क्या रहे हो गोलियां चलाओ. ये सुनने के बाद सतवंत सिंह भी जमीन पर गिरी इंदिरा गांधी पर गोलियां चलाने लगता है. इसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन इंदिरा गांधी रास्ते में ही दम तोड़ देती हैं. 

ये भी पढ़ें: JP Birth Anniversary: सियासी जंग, इंदिरा गांधी का जेपी को खत और माई डियर इंदु की कहानी, जननायक के जन्मदिन पर पढ़ें इनसाइड स्टोरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget