एक्सप्लोरर

अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन, पीएम-राष्ट्रपति की मौजूदगी में बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि

वाजपेयी की अंतिम यात्रा में बीजेपी मुख्यालय से उनके पार्थिव शरीर को लेकर जा रहे वाहन के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पैदल चल रहे थे.

नई दिल्ली: हिंदुस्तानी सियासत के अमिट हस्ताक्षर एवं कालजयी स्तम्भ अटल बिहारी वाजपेयी आज पंचतत्व में विलीन हो गए. कृतज्ञ राष्ट्र ने अश्रुपूरित नेत्रों के साथ अपने इस महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम विदाई दी. अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया गया. उनकी दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्या ने उन्हें मुखाग्नि दी. अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन, पीएम-राष्ट्रपति की मौजूदगी में बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि नम हुईं पीएम मोदी की आंखे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में आज जनसैलाब उमड़ पड़ा. वाजपेयी की अंतिम यात्रा में बीजेपी मुख्यालय से उनके पार्थिव शरीर को लेकर जा रहे वाहन के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पैदल चल रहे थे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्मृति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. अटल बिहारी वाजपेयी को बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि, फूट-फूट कर रो पड़ीं नातिन, देखें अंतिम संस्कार की भावुक कर देने वाली तस्वीरें अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन, पीएम-राष्ट्रपति की मौजूदगी में बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि विदेशी नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और श्रीलंका के विदेश मंत्री ने स्मृति स्थल पर जाकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी . अटल बिहारी वाजपेयी को भूटान नरेश ने स्मृति स्थल पर पहुंच श्रद्धांजलि दी . उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्मृति स्थल पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. इतिहास में पहली बार: अंतिम यात्रा के काफिले के साथ पैदल चल रहे PM मोदी, देखें VIDEO स्मृति स्थल पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और लोकसभा अघ्यक्ष सुमित्रा महाजन, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी . तीनों सेनाध्यक्षों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की. कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी दी श्रद्धांजलि पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कई केन्द्रीय मंत्री और विजय रूपाणी, शिवराज चौहान, योगी आदित्यनाथ और देवेन्द्र फडणवीस समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए राष्ट्रीय स्मृति स्थल ले जा रहे वाहन के पीछे चल रहे थे. अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन, पीएम-राष्ट्रपति की मौजूदगी में बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि अंतिम यात्रा के दौरान लगे ‘‘अटल बिहारी अमर रहे’’ के नारे लंबी बीमारी के बाद वाजपेयी का 93 साल की आयु में कल शाम एम्स में निधन हो गया था. पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे स्थित ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पर किया गया. उमसभरी गर्मी के बीच हजारों की संख्या में लोग सात किलोमीटर मीटर लम्बे मार्ग पर वाहन के साथ चल रहे थे. जिस मार्ग से वाजपेयी की अंतिम यात्रा गुजर रही थी, उस पर भारी सुरक्षाबल तैनात किये गये थे. अंतिम यात्रा के दौरान लोग ‘‘अटल बिहारी अमर रहे’’ जैसे नारे लगा रहे थे. जब हाजिर जवाब अटल जी ने इंदिरा गांधी से कहा- क्या आपने किसी को बोलेते हुए पांव चलाते देखा है? दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय से पार्थिव शरीर को अपराह्न दो बजे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. वाजपेयी के पार्थिव शरीर को कल रात एम्स से कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आधिकारिक आवास ले जाया गया था. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चन्द्रबाबू नायडू,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम विदाई दी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अंतिम यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget