एक्सप्लोरर

86 साल की उम्र में ओम प्रकाश चौटाला ने दिया 10वीं कंपार्टमेंट का एग्ज़ाम, बोले- शत प्रतिशत अंक आएंगे

रोहिणी की एक अदालत ने चौटाला को हरियाणा के बेसिक शिक्षक भर्ती केस में दोषी ठहराया था. उन्हें मामले में 10 साल की सज़ा सुनाई गई थी.

नई दिल्ली: 86 साल की उम्र में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और आएनएलडी के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने 10वीं कक्षा की अंग्रेज़ी की परीक्षा दी है.  उन्होंने हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड के एक सेंटर पर परीक्षा की कॉपी लिखी. उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर उन्होंने अच्छी तैयारी की है और शत प्रतिशत अंकों के साथ पास होंगे.

दरअसल दो साल पहले ओम प्रकाश चौटाला ने तिहाड़ जेल में बंद रहने के दौरान 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी. हालांकि वो उस वक्त अग्रेज़ी विषय की परीक्षा में नहीं बैठ पाए थे और नतीजतन अग्रेज़ी में उनकी कंपार्टमेंट आई थी. इसलिए अब उन्होंने अपने कंपार्टमेंट वाले विषय की परीक्षा दी.

चौटाला ने आर्य समाज रोड सिरसा के आर्य कन्या सीनियर सेकेंड्री स्कूल में परीक्षा दी और अपने पास होने का भरोसा भी जताया. उन्होंने कहा कि जब वो नौजवान थे तब वो ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए थे. हालांकि उन्होंने कहा कि वो अंग्रेज़ी के शब्दों को ध्यानपूर्व सुना करते थे और फिर उसे लिखा करते थे. उन्होंने कहा कि इसी तरह मैंने अंग्रेज़ी विषय पर अपनी पकड़ बनाई.

गौरतलब है कि रोहिणी की एक अदालत ने चौटाला को हरियाणा के बेसिक शिक्षक भर्ती केस में दोषी ठहराया था. उन्हें मामले में 10 साल की सज़ा सुनाई गई थी. चौटाला जनवरी 2013 से इस साल जुलाई तक जेल में ही थे. उन्होंने कहा, "जेल में रहने के दौरान मैंने अपनी शैक्षिक योग्यता पर काम करने का फैसला किया." 

इससे पहले हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने पांच अगस्त को ओम प्रकाश चौटाला की 12वीं कक्षा के नतीजे जारी करने से रोक लगा थी, क्योंकि उन्होंने अपना 10वीं का अंग्रेज़ी का पेपर पास नहीं किया था. 

बता दें कि ओम प्रकाश चौटाला का पेपर सिरसा स्कूल की एक 10वीं की छात्रा मलकियत कौर ने लिखा. मलकियत कौर ने कहा, "उन्होंने अच्छे से तैयारी की थी. उनका उच्चारण बहुत अच्छा था और उम्मीद है कि इस विषय में उनके अच्छे अंक आएंगे."

बंगाल सरकार को बड़ा झटका, कलकत्ता हाईकोर्ट ने चुनाव बाद हिंसा पर CBI जांच का दिया आदेश

India Corona Updates: देश में 24 घंटे में आए 36 हजार नए मामले, 60 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget