एक्सप्लोरर

India Corona Updates: देश में 24 घंटे में आए 36 हजार नए मामले, 60 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज

India Coronavirus Updates: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 21 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. भारत में फिलहाल 3.23 करोड़ लोग अबतक संक्रमित हुए हैं.

India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है. केरल एक मात्र राज्य है जहां कोरोना का कहर बरपा रहा है. 60 फीसदी कोरोना केस रोजाना सिर्फ केरल में ही दर्ज किए जा रहे हैं. गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 36,401 नए कोरोना केस आए और 530 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. एक दिन पहले 35,178 केस दर्ज किए गए थे. वहीं 24 घंटे में 39,157 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 3286 एक्टिव केस कम हो गए.

60 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज
केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,427 नए मामले सामने आए हैं. यानी कि 60 फीसदी केस सिर्फ केरल में ही हैं. वहीं बीते दिन यहां महामारी से 179 लोगों की मौत हो गई. केरल में नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37 लाख 25 हजार हो गई और मृतकों की संख्या 19,049 पर पहुंच गई. एक दिन में 18,731 लोग ठीक हो गए.


India Corona Updates: देश में 24 घंटे में आए 36 हजार नए मामले, 60 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 23 लाख 22 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 33 हजार 49 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 15 लाख 25 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 64 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 23 लाख 22 हजार 258
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 15 लाख 25 हजार 80
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 64 हजार 129
  • कुल मौत- चार लाख 33 हजार 49
  • कुल टीकाकरण- 56 करोड़ 64 लाख 88 हजार डोज दी गई

56 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 18 अगस्त तक देशभर में 56 करोड़ 64 लाख 88 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 56.36 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 50 करोड़ 3 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 18.73 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


India Corona Updates: देश में 24 घंटे में आए 36 हजार नए मामले, 60 फीसदी केस सिर्फ केरल में दर्ज

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.52 फीसदी है. एक्टिव केस 1.14 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
साउथ एशिया का 'सबसे अमीर' देश है अफगानिस्‍तान, फिर भी झेल रहा है तकदीर की मार- जानें पूरी कहानी

Taliban Impact: तालिबान ने भारत से कारोबार पर लगा दी रोक, ड्राई फूट्स 20 फीसदी तक हो गए महंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget