एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: अजीत जोगी की तबीयत में सुधार नहीं, दी जा रही है ऑडियो थेरेपी

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी गंभीर रूप से बीमार हैं. अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सुनील खेमका ने मंगलवार को यहां बताया कि जोगी (74 वर्ष) की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी गंभीर रूप से बीमार हैं और उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं है. चिकित्सक उनके मस्तिष्क को क्रियाशील करने के लिए उनके पसंदीदा गाने उन्हें सुनवा रहे हैं. रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर सुनील खेमका ने मंगलवार को यहां बताया कि जोगी (74 वर्ष) की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है. उनका हृदय, ब्लड प्रेशर और यूरिन आउटपुट नियंत्रित है. उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है.

खेमका ने बताया कि जोगी की न्यूरोलॉजिकल (मस्तिष्क) गतिविधियां लगभग नहीं के बराबर हैं. चिकित्सा नियमों के तहत उपचार जारी है और चिकित्सक उनके मस्तिष्क को क्रियाशील करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि सोमवार से जोगी को ऑडियो थेरेपी भी दी जा रही है, जिसके तहत उनके पसंदीदा गानों को उन्हें ईयरफोन लगा कर सुनवाया जा रहा है. इससे यह कोशिश की जा रही है कि सामान्य प्रक्रिया से उनके मस्तिष्क को जागृत किया जाए लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिली है.

खेमका ने बताया कि मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर श्री नारायणा अस्पताल के समस्त नर्सिंग स्टाफ ने परमपिता परमेश्वर से अजीत जोगी के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना की. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. परिवार के सदस्यों के अनुसार अजीत जोगी शनिवार सुबह व्हीलचेयर पर गार्डन में घूम रहे थे. इस दौरान उन्होंने इमली खाई और बाद में वह अचानक बेहोश हो गए. भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए अजीत जोगी वर्तमान में मारवाही क्षेत्र से विधायक हैं. उनकी पत्नी रेनु जोगी कोटा क्षेत्र से विधायक हैं. जोगी वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के दौरान यहां के पहले मुख्यमंत्री बने और वर्ष 2003 तक मुख्यमंत्री रहे. राज्य में वर्ष 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी से पराजित हो गई थी. राज्य में कांग्रेस नेताओं से मतभेद के चलते जोगी ने वर्ष 2016 में नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन कर लिया था और वह उसके प्रमुख हैं.

ये भी पढ़े.

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने लॉकडाउन पर जनता से मांगे सुझाव, कहा- इसके बाद ही होगा फैसला

पीएम मोदी आज रात आठ बजे देश को करेंगे संबोधित, जानें कहां कहां देख सकते हैं पीएम का भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?
मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget