एक्सप्लोरर

दिल्ली के प्रदूषण से विदेशी राजनयिक भी परेशान, मोदी सरकार के सामने उठाएंगे ये मुद्दा

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली स्थित दूतावास और उच्चायोग मे तैनात राजनयिकों ने इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठाने का फैसला किया है. सभी राजदूतों और उच्चायोग की बैठक बुलाई गई और राय लेकर इसे मोदी सरकार के सामने उठाया जाएगा.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण अपने चरम पर है. ऐसे में राजधानी दिल्ली स्थित सभी देशों के दूतावासों और उच्चायोग में तैनात विदेशी राजनयिकों ने अब इस मुद्दे को केंद्र सरकार से उठाने का फैसला किया है. एबीपी न्यूज़ को राजनयिक सूत्रों ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण के स्तर से परेशान भारत में सभी राजदूतों और उच्चायुक्तों की बैठक बुलाई गई है और उसमें सभी की राय लेकर इस मुद्दे को केंद्र की मोदी सरकार के सामने उठाया जाएगा.

सूत्रों ने कहा कि विदेशी राजनयिक मानते हैं कि दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के आपसी झगड़े की वजह से विदेशी राजनयिकों को ‘गैस चैंबर’ में रहना पड़े ये ठीक नहीं है. लिहाजा सभी विदेशी राजनयिकों को जल्द से जल्द मिलने का संदेश भेजा गया है और बैठक के बाद सभी राजनयिक सरकार के सामने अस मामले को उठाएंगे और अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे.

BJP ने खारिज किया 'प्रियंका की जासूसी' का दावा, कहा- कांग्रेस ने पहले भी ऐसी कल्पना की जो थी ही नहीं

उधर आज प्रदूषण को लेकर प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा ने उच्च स्तरीय बैठक की. इस बैठक में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया. केंद्र सरकार पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है. राज्यों से भी रोज रिपोर्ट ली जा रही है. राज्य सचिवों को कहा गया है कि वे 24 घंटे निगरानी रखें. सरकार के सूत्रों की मानें तो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 300 से ज्यादा टीमें प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए काम कर रही हैं. प्रदूषण को घटाने के लिए जो भी उपाय किए जाने चाहिए वो किए गए हैं.

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष होगा लामबंद- आर्थिक स्थिति, व्हाट्सएप जासूसी समेत कई मुद्दों पर सोमवार को बैठक

कल से दिल्ली में लागू होगा ऑड-ईवन

प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कल से दिल्ली में ऑड-ईवन योजना को लागू किया जाएगा. इसके तहत इलेक्ट्रिक कारों को छूट देने का एलान किया गया है. इसके साथ ही दोपहिया वाहन भी इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे. इसके अलावा जिन गाड़ियों में सिर्फ महिलाएं होंगी उन्हें भी छूट मिलेगी. महिलाओं के अलावा अगर गाड़ी में स्कूल ड्रेस में बच्चे होंगे तो उन गाड़ियों को भी छूट मिलेगी. ध्यान रहे कि दूसरे राज्यों से दिल्ली आने वाली सभी गाड़ियों पर ये योजना लागू होगी. ऑड-ईवेन सप्ताह में सोमवार से शनिवार, सुबह आठ बजे से रात के आठ बजे तक लागू रहेगी. नियम तोड़ने वाले को जुर्माने के तौर पर 4000 रुपये देने होंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
Embed widget