एक्सप्लोरर

मुंबई के धारावी से अच्छी खबर, पहली बार आज नहीं आया कोरोना का एक भी नया मामला

मुंबई और धारावी दोनों ही कोरोना के हॉटस्पॉट बना हुआ था और जानकार इस बात को लेकर चिंतित थे कि जिस तरह लोग मुंबई के धरावी में रहते हैं, अगर यह फैला को इसका काफी खतरनाक नतीजा सामने आ सकता है.

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी मुंबई के धारावी से राहत की खबर शुक्रवार को आई. यहां पर कोरोना संक्रमण के एक भी नया मामला नहीं सामने आया है. इससे पहले, मुंबई और धारावी दोनों ही कोरोना के हॉटस्पॉट बना हुआ था और जानकार इस बात को लेकर चिंतित थे कि जिस तरह लोग मुंबई के धरावी में रहते हैं, अगर यह फैला को इसका काफी खतरनाक नतीजा सामने आ सकता है.

धारावी में कोरोना से लड़ने के लिए अपनाए गए ‘4-टी माडल’ (ट्रेसिंग, ट्रैकिंग, टेस्टिंग और ट्रीटिंग) की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भी प्रशंसा कर चुका है। अप्रैल-मई में यहां कोविड मामलों में हुई अचानक बढ़ोतरी ने मुंबई महानगरपालिका प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी थीं.

लेकिन पिछले 19 दिनों से यहां कोविड मरीजों की संख्या सिंगल डिजिट में चल रही है. सक्रिय मामले भी सिर्फ 10 हैं इस समय. इस प्रकार सामान्य हो रही धारावी एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने की कोशिश करती दिखाई दे रही है.

 

इधर. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 3 हजार 431 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की इससे मौत हुई है. राज्य के स्वास्थ विभाग के मुताबिक, इसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19 लाख 13 हजार 382 हो गई है. अब तक महाराष्ट्र में कोरोना से कुल 18 लाख 6 हजार 298 लोग रिकवर कर चुके हैं तो वहीं राज्य में कुल सक्रिय मामले 56 हजार 823 है.

जबकि, मुंबई में कोरोना वायरस के 596 नए मामले शुक्रवार को सामने आए और 11 लोगों की मौत हुई है तो वहीं 377 लोग इससे ठीक हुए. इसके बाद मुंबई में कुल कोरोना संक्रमितों के मामले बढ़कर 2 लाख 89 हजार 800 हो गए हैं. इनमें से 2 लाख 69 हजार 672 ठीक हुए है जबकि 11 हजार 56 लोगों की मौत हुई है. अभी भी मुंबई में कोरोना के 8 हजार 218 एक्टिव केस है.

कोरोना महामारी की स्थिति में हो रहा सुधार

भारत में कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार होता दिख रहा है. देश में लगातार पांचवे दिन 25 हजार से कम कोरोना मामले आए हैं और लगातार 14वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटे में 23,067 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 336 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 24,661 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ एक लाख 46 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 47 हजार 92 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 81 हजार पर आ गए. अब तक कुल 97 लाख 17 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget