एक्सप्लोरर

यूजर्स के भड़कने के बाद फ्लिपकार्ट ने मांगी माफी, आखिर किस वीडियो पर मचा बवाल, देखें

Flipkart: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने हाल ही में सेल से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें पतियों को आलसी, कमबख्त और बेवकूफ कहते हुए दिखाया गया था. 

Flipkart Apology: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अपने सेल ऑफर के लिए कई नए तरह के विज्ञापन लाती रही है. हाल ही में कंपनी ने प्रोडक्ट सेल ऑफर के लिए एक विज्ञापन पेश किया जो उसके लिए मुसीबत बन गया. इस विज्ञापन पर जमकर सोशल मीडिया पर बवाल हुआ और मामला यहां तक पहुंच गया कि खुद फ्लिपकार्ट ने माफी मांगी और उस विज्ञापन वीडियो को डिलीट कर दिया.

दरअसल, इस विज्ञापन वीडियो में पति के लिए आलसी, कमबख्त और बेवकूफ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. ये वीडियो एक हैंडबैग ऑर्डर करने से जुड़ा हुआ था जिसमें दिखाया गया था कि महिलाएं फ्लिपकार्ट सेल में नए हैंडबैग ऑर्डर कर सकती हैं. इस वीडियो में बिना पति को बताए हैंडबैग को स्टोर करने के भी तरीके बताए गए थे. 

कंपनी को झेलना पड़ा विरोध

पतियों के लिए आलसी, कमबख्त और बेवकूफ जैसे शब्दों को इस्तेमाल करने की वजह से कंपनी को काफी विरोध झेलना पड़ा. सोशल मीडिया यूजर्स ने कंपनी को जमकर घेरा और इस वीडियो की काफी आलोचना भी की. कई यूजर्स ने तो कंपनी को लताड़ लगाते हुए कई भद्दे कमेंट्स भी कर दिए. वहीं कुछ ने नाराजगी जताते हुए धमकी दी कि अबसे हम आपके प्रोडक्ट्स नहीं खरीदेंगे. 

हटाया गया वीडियो

NCMIndia Council For Men Affairs ने भी इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'फ्लिपकार्ट ने इस खराब पोस्ट को हटा दिया लेकिन पति को आलसी, कमबख्त और बेवकूफ कहने के पीछे क्या तर्क था. माफी मांगनी चाहिए और उम्मीद है कि वो दोबारा इसे नहीं दोहराएंगे. इसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.' फ्लिपकार्ट ने लिखा, 'हम गलती से पोस्ट किए गए इस आपत्तिजनक वीडियो के लिए खेद व्यक्त करते हैं.जैसे ही हमें अपनी गलती का एहसास हुआ, हमने इसे डिलीट कर दिया. भविष्य में बेहतर काम करेंगे.'

लोगों ने दिए ये रिएक्शन

पूनम नाम की एक यूजर ने X पर लिखा, 'यही वजह है कि मैं फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल नहीं करती. शर्म आनी चाहिए.' मनीष नाम के एक यूजर ने लिखा, 'उन अधिकारियों को नौकरी से निकाल देना चाहिए जिन्होंने यह विचार सोचा.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या आपको इस आक्रोश के लिए खेद है? लेकिन ऐसा सोचने, इसे बनाने और इसे पोस्ट करने के लिए खेद नहीं है!' प्रबल सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा, 'फ्लिपकार्ट, ये वीडियो स्क्रिप्टिंग, वॉयस ओवर, पोस्ट प्रोडक्शन समेत कई स्टेप्स से गुजरा लेकिन आप इसे अब भी गलती से पोस्ट होना बता रहे हैं.'

ये भी पढ़ें: 'भगवान नहीं हैं PM नरेंद्र मोदी', चैलेंज दे बोले अरविंद केजरीवाल- 2 लोगों को जेल में डाल दें तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, तुरंत FIR की मांग
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
'कार में बैठे, विक्ट्री साइन दिखाया', अभिजीत दीपके की रिहाई के बाद सामने आई पहली तस्वीर
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस करेगी रैली, दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget