एक्सप्लोरर

Flight Services Affected Due To Fog: उड़ान का इंतजार करते रहे 300 विमान, 2 दिनों में 40 हजार पैसेंजर हुए कम, कोहरे से एयर ट्रैफिक का हुआ बुरा हाल

Flight Delay News: जनवरी महीने में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर सबसे अधिक पड़ा है. हाल में महज दो दिनों के दौरान 300 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं, जबकि यात्रियों की संख्या भी घटी है.

Flight Services Affected During Fog: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से फ्लाइट सर्विसेज पर असर पड़ा है. पिछले कई दिनों से बड़े पैमाने पर फ्लाइट्स रद्द हुई हैं और यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है.

अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक महज दो दिनों के अंदर करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं, जबकि 40 हजार यात्रियों की संख्या कम हुई है. इसके साथ ही समय पर उड़ान भरने के मामले में भी फ्लाइट्स का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है. 

फ्लाइट्स के टाइम ने किया परेशान 
अगर फ्लाइट्स की समय पर उड़ान की बात करें तो इंडिगो की देश के छह मेट्रो हवाई अड्डों पर केवल 22 फीसदी उड़ानें समय पर रहीं. AIX कनेक्ट (तत्कालीन एयरएशिया इंडिया) ने केवल 30‌ फीसदी, जबकि एयर इंडिया का परफॉर्मेंस 18.6 फीसदी रही. इंडिगो की प्रतिदिन औसतन 1760 घरेलू उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिनमें से केवल 387 उड़ानें ही समय पर हैं. दूसरी एयरलाइंस की भी कमोबेश यही स्थिति है.

यात्रियों की संख्या में आई कमी
रिपोर्ट के मुताबिक एक से तेरह जनवरी तक, भारत में औसतन 2883 घरेलू उड़ानें रहीं, जिनके जरिए 428370 यात्रियों ने यात्रा की. 14 जनवरी को, फ्लाइट्स की संख्या घटकर 2552 रह गईं और यात्रियों की संख्या घटकर 381259 हुईं. अगले दिन, यानी 15 जनवरी को, यात्रियों की संख्या घटकर 390216 हुईं, जिन्होंने 2598 फ्लाइट्स के जरिए यात्रा की.

दो दिनों में लगभग 330 उड़ानों की कमी देखी गई है और औसतन 40,000 कम यात्री सवार हुए. माना जा रहा है कि इन यात्रियों को फ्लाइट्स रद्द होने की सूचना समय से पहले दे दी गई, जिसकी वजह से वे हवाई अड्डे पर आने की परेशानी से बच गए थे. इसके पहले ऐसा भी हुआ कि एयरपोर्ट पर या फ्लाइट के अंदर घंटो तक यात्रियों को बैठा कर रखने के बाद सर्विस रद्द कर दी गई थी.

फ्लाइट के टरमैक‌ पर खाना खाते नजर‌ आए पैसेंजर
 इंडिगो के पैसेंजर द्वारा विमान के पायलट को टक्कर मारने के कुछ ही घंटों के भीतर, डायवर्ट की गई इंडिगो की फ्लाइट के यात्रियों के टरमैक पर बैठकर खाना खाने के वीडियो सामने आए हैं. वीडियो ने हवाई अड्डे पर सुरक्षा प्रोटोकॉल पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल एयरपोर्ट पर सुरक्षा बल रैंप-टू-रैंप स्थानांतरण की अनुमति नहीं देते हैं और विमान से उतरने वाले यात्रियों को दोबारा सुरक्षा जांच से गुजरने का नियम है. ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि यात्रियों का टरमैक पर बैठकर खाना सुरक्षा में चूक है या नहीं? 

ये भी पढ़ें: हवाई सफर बना सिरदर्द! फ्लाइट के टॉयलेट में फंसा यात्री, कमोड पर बैठकर पूरी की जर्नी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिगरेट नहीं दी तो मार डाला, चेन्नई में 4 नशेड़ियों ने की मजदूर की हत्या
सिगरेट नहीं दी तो मार डाला, चेन्नई में 4 नशेड़ियों ने की मजदूर की हत्या
राहुल या विजय, कौन होगा INDIA गठबंधन का चेहरा? KC वेणुगोपाल ने कर दिया साफ
राहुल या विजय, कौन होगा INDIA गठबंधन का चेहरा? KC वेणुगोपाल ने कर दिया साफ
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
दिल्ली हादसा: विपक्ष पर निशिकांत दुबे का पलटवार, बोले- 'लोगों को पब्लिसिटी...'
दिल्ली हादसा: विपक्ष पर निशिकांत दुबे का पलटवार, बोले- 'लोगों को पब्लिसिटी...'

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
ईशान किशन के शतक पर गर्लफ्रेंड अदिति की प्रतिक्रिया वायरल, 3 शब्दों से लूटी महफिल
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget