एक्सप्लोरर

हवाई सफर बना सिरदर्द! फ्लाइट के टॉयलेट में फंसा यात्री, कमोड पर बैठकर पूरी की जर्नी

SpiceJet Flight: स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान के टॉयलेट में फंसे यात्री को बाहर निकालने के लिए केबिन क्रू में दरवाजा खोलने की कोशिश की थी. मगर उन्हें सफलता नहीं मिली.

SpiceJet: स्पाइसजेट एयरलाइंस की मुंबई-बेंगलुरू फ्लाइट में एक यात्री 1.30 घंटे तक टॉयलेट में फंसा रहा. टॉयलेट के गेट में हुई तकनीकी खराबी के चलते उसके नहीं खुलने की वजह से यात्री बाहर नहीं निकल पाया. विमान जब बेंगलुरू के केंपागौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ तो ग्राउंड स्टाफ ने टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर यात्री को बाहर निकाला. लैंडिंग के वक्त भी टॉयलेट में फंसे रहने की वजह से पीड़ित काफी परेशान था. 

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया है कि विमान के टॉयलेट में फंसने की ये घटना फ्लाइट संख्या SG-268 में सामने आई. स्पाइसजेट के इस विमान ने मंगलवार (16 जनवरी) को सुबह दो बजे मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. टॉयलेट में फंसने वाले यात्री की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. वहीं, स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा है कि टॉयलेट में फंसने वाले शख्स को फुल रिफंड दिया गया है. केबिन क्रू ने भी टॉयलेट का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी. मगर दरवाजा खुला ही नहीं. 

विमान में किस तरह फंसा यात्री? 

मिली जानकारी के मुताबिक, विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, वैसे ही यात्री सीटबेल्ट खोलकर टॉयलेट में गया. मगर टॉयलेट के दरवाजे में हुई गड़बड़ी की वजह से वह भीतर ही फंस गया. यात्री ने टॉयलेट के भीतर से क्रू मेंबर्स को फंसे होने का अलर्ट भी भेजा. इसके बाद आनन-फानन में क्रू मेंबर्स ने दरवाजा खोलने की कोशिश की. मगर उनसे भी दरवाजा नहीं खुला. इसके बाद बेचारा यात्री 1.30 घंटे तक टॉयलेट के भीतर ही फंसा रहा.

वहीं, जब क्रू मेंबर्स को लगा कि अब टॉयलेट का दरवाजा नहीं खुलने वाला है, तो एक एयर हॉस्टेस ने कागज पर बड़े-बड़े शब्दों में लिखा, 'सर हमने दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की है. मगर हम इसे खोल नहीं पाए हैं. आप घबराइए मत, हम कुछ देर में लैंड करेंगे. इसलिए आप कमोड का ढक्कन गिराइए और उस पर बैठे रहिए और खुद को सुरक्षित रखिए. जैसे ही हम लैंड करेंगे, वैसे ही इंजीनियर हमारी मदद करेंगे.' इस कागज को फिर दरवाजे के नीचे से यात्री तक पहुंचा दिया गया.

दरवाजा तोड़कर निकाला गया यात्री बाहर

स्पाइसजेट की फ्लाइट मंगलवार को सुबह 3.42 बजे बेंगलुरू एयरपोर्ट पर लैंड हुई. जैसे ही विमान लैंड हुआ, वैसे ही इंजनीयिर्स वहां पहुंचे और उन्होंने दरवाजा तोड़कर यात्री को टॉयलेट से बाहर निकाला. यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए लेकर जाया गया. अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित यात्री घुटन की वजह से सदमे में था. 

यह भी पढ़ें: Indigo मारपीट केस में FIR: फ्लाइट में देरी का कप्तान कर रहे थे ऐलान, दौड़कर आया यात्री- जड़ दिया पंच

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
असम से केरल तक बाढ़ से हाहाकार! यूपी-बिहार समेत कहां-कैसा मौसम
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
लाल किला, चांदनी चौक और रिंग रोड पर नो-एंट्री, 15 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाजरी लागू
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget