एक्सप्लोरर

दिल्ली: सांसदों के लिए अब सरकारी बंगले नहीं बल्कि फ्लैटस हो गए हैं तैयार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों के लिए बने नए आवासों का उद्घाटन किया. संसद भवन से कुछ सौ मीटर की दूरी पर ये आवास तैयार किए गए हैं.

दिल्ली: सांसदों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए आवासों का उद्घाटन किया है. दिल्ली में संसद भवन से कुछ सौ मीटर की दूरी पर ये आवास तैयार किए गए हैं. आवास नए बंगले नहीं बल्कि मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में तैयार किए गए फ्लैटस हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विशंभर दास मार्ग पर बनाए गए गंगा, यमुना, सरस्वती अपार्टमेंट के 76 फ्लैटों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया. इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिडला और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी समेत अन्य नेता भी मौजूद थे.

दिल्ली के बिशंबर दास मार्ग पर बने ये फ्लैटस 4 बैडरूम वाले हैं जिसमें एक बेडरूम गेस्ट रूम के तौर पर है तो तीन सांसद और उनके परिवार के इस्तेमाल के लिए. इसके साथ ही जो किचन तैयार किया गया है वह पूरी तरह से मॉडयूलर है. वही इन फ्लैटों की खासियत यह है कि इनको ग्रीन टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है यानी कि कमरों के अंदर ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक रोशनी पहुंचे इसका खासतौर पर ध्यान रखा गया है.

हर फ्लैट में दो सर्वेंट क्वार्टर भी दिए गए हैं

इन फ्लैट्स का निर्माण ग्रीन बिल्डिंग कांस्पेट के तहत किया गया है. इसके लिए फ्लाई ऐश और ढहाई गई इमारतों से निकले मलबे से निर्मित ईंटों का इस्तेमाल किया गया है. एनर्जी एफिसिएंसी को बढ़ाने के लिए इसमें एलईडी लाइट फिटिंग्स, लाइट कंट्रोल के लिए सेंसर, कम बिजली खपत सुनिश्चित करने के लिए वीआरवी सिस्टम से लैस एयर कंडीशनर, पानी की बचत करने वाली कम बहाव वाली टोटियां, वर्षा जल संचयन व्यवस्था और हर बिल्डिंग के ऊपर सोलर पैनल लगाए गए हैं जिससे कि वैकल्पिक ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सके.

इसके साथ ही हर फ्लैट में दो सर्वेंट क्वार्टर भी दिए गए हैं जहां पर सांसद के घर में रहने वाले और काम करने वाले कर्मी रह सकते हैं. गंगा, यमुना, सरस्वती अपार्टमेंट को तैयार करने के लिए वैसे तो 218 करोड़ों रुपए का बजट रखा गया था लेकिन यह अपार्टमेंट इस बजट से 14 फीसदी कम कीमत यानी करीब 188 करोड़ों में बनकर ही तैयार कर दिए गए हैं.

यह फ्लैट जिस जगह पर तैयार किए गए हैं वहां पर सालों पुराने सरकारी बंगले थे लेकिन अब उन सरकारी बंगलो की जगह 76 सांसदों के रहने का इंतजाम कर दिया गया है. यानी इस योजना के तहत कम जगह पर ज्यादा लोगों के रहने का इंतजाम भी हुआ है और उनको जरूरत के हिसाब से सभी सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है.

तय समय से पहले इमारतों का निर्माण इस सरकार में हुआ- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

फ्लैटों का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कई इमारतों का निर्माण इस सरकार के दौरान शुरू हुआ और तय समय से पहले समाप्त हुआ. अटल जी के समय जिस अंबेडकर नेशनल मेमोरियल की चर्चा शुरू हुई थी, उसका निर्माण इसी सरकार में हुआ. 23 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर का निर्माण इसी सरकार में हुआ.

पीएम मोदी ने कहा कि सेंट्रल इन्फॉर्मेशन कमीशन की नई बिल्डिंग का निर्माण इसी सरकार में हुआ. हमारे देश में हजारों पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना जीवन दिया है. उनकी याद में भी नेशनल पुलिस मेमोरियल का निर्माण इसी सरकार में हुआ. पीएम ने कहा कि 2019 के बाद से 17वीं लोकसभा का कार्यकाल शुरू हुआ है. इस दौरान देश ने जैसे निर्णय लिए हैं, उससे ये लोकसभा इतिहास में दर्ज हो गई है.

इसके बाद 18वीं लोकसभा होगी. मुझे विश्वास है, अगली लोकसभा भी देश को नए दशक में आगे ले जाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें.

कोरोना की स्थिति पर सभी राज्यों के CM के साथ मंगलवार को बैठक करेंगे पीएम मोदी, वैक्सीन पर भी चर्चा संभव

भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर पर 150 मीटर लंबी सुरंग मिली, इसके जरिए ही नगरोटा में घुसे थे आतंकी

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget