एक्सप्लोरर

भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर पर 150 मीटर लंबी सुरंग मिली, इसके जरिए ही नगरोटा में घुसे थे आतंकी

रेत के बैग और लकड़ियों से इस सुरंग को छिपाया गया था. सुरंग में आने जाने के लिए सीढ़ियां भी बनी हुई हैं. बीएसएफ के सर्च ऑपरेशन के दौरान इस सुरंग का पता चला है.

सांबा: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक सुंरग मिली है. जानकारी के मुताबिक, इस सुरंग की लंबाई करीब 150 मीटर है. इसी सुरंग के जरिए नगरोटा में आतंकी घुसे थे. सर्च ऑपरेशन के दौरान इस सुरंग का पता चला है. रेत के बैग और लकड़ियों से इस सुरंग को छिपाया गया था. रेग के बैग्स पर पाकिस्तान का पता छपा हुआ है. सुरंग में आने जाने के लिए सीढ़ियां भी बनी हुई हैं. इससे पहले जांच एजेंसियों ने शक जताया था कि पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों ने भारत में घुसपैठ के लिए सुरंग का इस्तेमाल किया.

जम्मू-कश्मीर के डीजीप दिलबाग सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि ये सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है. इसी सुरंग से आतंकी 18 तारीख की रात को आए थे. पाकिस्तान पूरी तरह से बेनकाब हो गया है. आज 12 बजे के करीब ये सुरंग मिली है. पाकिस्तान के बैग सुरंग के मुंह से निकाले गए हैं. डीजीपी ने बताया कि ये टनल करीब 150 मीटर लंबी है और 15-20 फीट जमीन से गहरी है. पाकिस्तान के अंदर इसका एंट्री प्वाइंट बनता है.

इसके साथ ही डीजीपी ने कहा कि पुरानी सुरंग भी इसी तरह सरकंडे के अंदर थी. इसी तरह की जगह चुनी जाती है जिसमें निकलते वक्त और मूवमेंट करते वक्त किसी को पता न चले.

नगरोटा केस में चार संदिग्धों से पूछताछ जारी

बता दें कि 19 नवंबर के तड़के जम्मू के नगरोटा में सुरक्षाबलों ने चार पाकिस्तानी आतंकियों को ट्रक में ही मौत के घाट उतार दिया था. दरअसल, यह आतंकी जम्मू के सांबा इलाके के उस पार पाकिस्तान के शकरगढ़ इलाके से घुसपैठ कर जम्मू की सीमा में दाखिल हुए थे. आतंकियों से एनकाउंटर के बाद उनके पास से मोबाइल फोन, जीपीएस, वायरलेस सेट बरामद हुआ था. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी गिरफ्तार किया गया है. आतंकी जम्मू के त्राल का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं जम्मू के उधमपुर से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. उनसे नगरोटा केस के बारे में पूछताछ की जा रही है.

अगस्त महीने में भी सांबा में मिली थी सुरंग

इससे पहले अगस्त महीने में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सांबा जिले में ही एक सुरंग मिली थी, जिसकी लंबाई करीब बीस फीट और चौड़ाई तीन से चार फीट थी. इतना ही नहीं सुरंग को छुपाने के लिए इसके शुरू होने की जगह पर पाकिस्तान में बने सैंडबैग्स (रेत की बोरियां) भी मिले थे जिस पर शकर गढ़/कराची लिखा हुआ था.

Coronavirus: संक्रमण के मामले बढ़ते रहे तो पूरी तरह लॉकडाउन लगाने की होगी मजबूरी- इमरान खान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget