एक्सप्लोरर

टोल प्लाजा के लिए आज से 29 फरवरी तक फ्री मिलेगा FASTag, जानिए- कैसे और कहां?

सरकार ने देश में 527 से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग आधारित टोल टैक्स संग्रह व्यवस्था चालू की है.FASTag टोल संग्रह के लिए प्रीपेड रिचार्जेबल टैग्स हैं, जिससे टोल टैक्स का स्वचालित भुगतान (automatic payment) हो जाता है.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 15 दिनों के लिए फास्टैग के लिए ली जाने वाली 100 रुपये की राशि माफ करने करने का फैसला किया है. 15 से 29 फरवरी के बीच किसी भी नजदीकी केंद्र में जाकर फास्टैग फ्री में ले सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी गाड़ी की RC (Registration Certificate) दिखानी होगी.

सरकार ने देश में 527 से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों पर फास्टैग आधारित टोल टैक्स संग्रह व्यवस्था चालू की है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बयान में कहा, ''एनएच टोल टैक्स प्लाजा पर फास्टैग के जरिये डिजिटल तरीके से संग्रह बढ़ाने के लिये एनएचएआई ने फास्टैग की 100 रुपये की लागत को नहीं लेने का फैसला किया है. यह 15 फरवरी से 29 फरवरी, 2020 के बीच मुफ्त उपलब्ध होगा.'' इच्छुक व्यक्ति वाहन के वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र (Vehicle registration certificate) के साथ किसी भी बिक्री केंद्र से फास्टैग मुफ्त ले सकते हैं.

एनएचएआई फास्टैग सभी राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल टैक्स प्लाजा, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, साझा सेवा केंद्र, परिवहन केंद्र और पेट्रोल पंप समेत अन्य निर्धारित जगहों से लिए जा सकते हैं. बयान के अनुसार फास्टैग बिक्री केंद्र का पता माई फास्टैग एप या www.ihmcl.com (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.आईएचएमसीएल.कॉम) या एनएच हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल कर लगाया जा सकता है.

जानिए, क्या है FASTag

FASTag टोल संग्रह के लिए प्रीपेड रिचार्जेबल टैग्स हैं, जिससे टोल टैक्स का स्वचालित भुगतान (automatic payment) हो जाता है. यह वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपकाए जाते हैं. FASTag की मदद से, आपको टोल टैक्स के लिए अपने वाहन को टोल प्लाजा पर रोकना नहीं पड़ेगा. जैसे ही वाहन टोल प्लाजा को पार करेगा, वाहन के विंडस्क्रीन पर चिपकाए गए FASTag से लिंक्ड बैंक खाते/ प्रीपेड वॉलेट से टोल शुल्क अपने आप कट जाएगा. FASTtag रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक पर काम करता है. फास्टैग की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है. जब तक ये टोल प्लाजा पर रीडेबल होते हैं, तब तक उनका उपयोग किया जा सकता है और इससे छेड़छाड़ नहीं की जाती है.

FASTag 22 सर्टिफाइड बैंकों (certified banks) द्वारा विभिन्न चैनलों जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा के पोंइट ऑफ सेल (पीओएस) के जरिये और कुछ बैंकों की शाखाओं द्वारा जारी किया जाता है. अमेजन और पेटीएम जैसी ई-कॉमर्स कंपनियां भी इनकी बिक्री कर रही हैं.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में जीत के बाद AAP के हौसले बुलंद, देशभर में लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव

मध्य प्रदेशः बीजेपी सांसद ने पूछा- सोनिया-राजीव गांधी के बेमेल विवाह से देश को क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget