एक्सप्लोरर

पी चिदंबरम से पूछताछ जारी, दस्तावेजी सबूत दिखा कर घेर रही है CBI- सूत्र

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ जारी है और सूत्रों के मुताबिक सीबीआई उनसे ऐसे दस्तावेजों के आधार पर पूछताछ कर रही है जो खुद उनके बेटे और सीए के यहां से बरामद हुए हैं.

नई दिल्लीः पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सीबीआई में पूछताछ के दौरान अपने ही सवालों के जवाब मे फंसते नजर आ रहे हैं. सीबीआई उनके जवाबों के बाद उन्हें दस्तावेजी सबूत दिखा कर पूछताछ कर रही है और ये दस्तावेज खुद उनके बेटे और उसके सीए के यहां से बरामद हुए है.

पूर्व वितमंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई की विशेष अदालत ने 26 अगस्त तक के लिए सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है और अब रिमांड पर चिदंबरम से पूछताछ का दौर शुरू हो गया है. गुरूवार की शाम सात बजे सीबीआई मुख्यालय में वापस आने के बाद चिदंबरम से पूछताछ का दौर शुरू हुआ था. तब सूत्रों के मुताबिक दिलचस्प नजारा सामने आया. सूत्रों के मुताबिक जांच अधिकारी ने चिदबंरम से एफडीआई फॉरेन पॉलिसी के बारे में पूछा तो चिदंबरम ने कहा कि उन्हें याद नही है इस पर जांच अधिकारी ने उन्हे पॉलिसी पढ़ने के लिए दी.

सूत्रों ने बताया कि पूर्व वितमंत्री ने लगभग 45 मिनट तक ये पॉलिसी पढ़ी और उसके बाद आधे घंटे तक जांच अधिकारी को पॉलिसी पर एक टीचर की तरह बोलते रहे और दिलचस्प यह रहा कि उसमें जांच अधिकारी के लिए काम की कोई बात नहीं थी. सूत्रों ने बताया कि बात यहीं खत्म नही हुई चिदंबरम ने इसके बाद अपने घर से खाना मंगा कर खाया और उसके बाद पूछताछ का दौर शुरू हुआ. उसमें कुछ सवाल जवाब यहां पर दिए गए हैं.

सवालः चेस मैनेजमेंट कंपनी को जानते हैं?

जवाबः नहीं

सवालः एडवांटेज और आसब्रिज कंपनी के बारे में जानते हैं?

जवाबः आप लोगों से ही सुना है

सवालः कार्ति की कंपनियों के बारे में जानते हैं?

जवाबः वो अपना धंधा खुद करता है मैं ज्यादा नहीं जानता.

सवालः भास्कर रमन को जानते हैं?

जवाबः मेरे बेटे का दोस्त है बस इतना.

सवालः आईएनएक्स मीडिया ने आपके बेटे की कंपनी को किश्तो में करोड़ों रुपये क्यों दिए?

जवाबः मुझे इस बारे मे कुछ नही पता.

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद सीबीआई ने आज चिदंबरम को दस्तावेजों के आधार पर ऐसा घेरा कि उन्हें जवाब देना भारी लगने लगा. सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के पास वो सरकारी दस्तावेज है जिसमें ये दावा किया गया है कि चिदंबरम के बेटे कार्ति से जुडी कंपनियों मे आईएनएक्स मीडिया कंपनी ने तब पैसे भेजे जब चिंदबरम के अधीन आने वाले एफआईपीबी बोर्ड ने आयकर विभाग को यह लिख कर भेज दिया कि आईएनएक्स ने फेमा के तहत कोई उल्लंघन नहीं किया है. आयकर विभाग ने चार करोड़ की एप्रूवल के बदले 395 करोड रुपये लाने पर आईएनएक्स को नोटिस दिया था जिसके जवाब में पीटर इंद्राणी ने चिदंबरम के बेटे कार्ति से मुलाकात की और उसके बाद उन्हें वित्त मंत्रालय की तरफ से हरी झंडी दी गई और आईएनएक्स ने कथित रिश्वत की रकम दी.

सूत्रों ने बताया कि चिदंबरम से पूछा गया कि एफआईपीबी बोर्ड ने किसके कहने पर मंजूरी दी? क्या कार्ति के कहने से मंजूरी दी गई या फिर चिदंबरम के कहने पर मंजूरी दी गई? उन से यह भी पूछा गया कि आखिर कोई कंपनी कार्ति को पैसे क्यों देगी जबकि कार्ति का मीडिया जगत से कोई लेना देना भी नही है.

सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के अगले चरणों मे सीबीआई इतने सबूत और लीड एकत्र करना चाहती है जिनसे चिदबंरम के लिए बचना नामुमकिन हो जाए. हालांकि चिदंबरम अपने बचाव मे वकीलों की तरह जिरह कर रहे हैं. फिलहाल चिदबंरम से पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें

पेरिस में बोले पीएम मोदी- नए भारत में भ्रष्टाचार, तीन तलाक और परिवारवाद की जगह नहीं

INX Media Case: चिदंबरम को SC से सोमवार तक राहत, ED नहीं कर सकती गिरफ्तार

पूर्व PM मनमोहन सिंह छठवीं बार पहुंचे राज्यसभा, सदस्यता की ली शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Supreme Court On Pregnant IPS Officer : गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र सरकार से मांगा जवाब
गर्भवती IPS अधिकारियों की ट्रेनिंग पर पूरी तरह रोक को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गलत, केंद्र से मांगा जवाब
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget