एक्सप्लोरर

Political Donation: गुमनाम राजनीतिक चंदा पर CEC का शिकंजा, 20 हजार से घटाकर 2 हजार करने का कानून मंत्री को भेजा प्रस्ताव

Reduction Of Political Donation: चुनाव आयोग (Election Commission) ने कालाधन खत्म करने के लिए गुमनाम राजनीतिक चंदे (Political Donations) को 20,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये करने का प्रस्ताव भेजा है.

Cash Donations To Political Parties: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने राजनीतिक दलों को नकद चंदे पर रोक लगाने का प्रस्ताव पेश किया है. उन्होंने कानून मंत्रालय को एक पत्र लिखा है. सीईसी कुमार ने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को लिखे पत्र में काले धन के चुनावी चंदे को खत्म करने के लिए नकद चंदे को 20 प्रतिशत या अधिकतम 20 करोड़ रुपये तक सीमित करने का भी प्रस्ताव भेजा है. 

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि चुनाव आयोग (EC) ने चुनावी चंदे से काले धन को खत्म करने के लिए गुमनाम राजनीतिक चंदे को 20,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है. सीईसी ने पत्र में लोगों के प्रतिनिधित्व (RP) अधिनियम में कई संशोधनों की सिफारिश की है. 

प्रस्ताव के अनुसार राजनीतिक दलों को 2,000 रुपये से कम की नकद राशि की रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं होगी. वर्तमान में राजनीतिक दलों को 20,000 रुपये से ज्यादा के सभी चंदे का खुलासा एक योगदान रिपोर्ट के माध्यम से करना जरूरी है,  जोकि चुनाव आयोग को पेश किया जाता है. 

आयकर विभाग ने की थी छापेमारी 

यह प्रस्ताव ऐसे समय में भेजा गया है जब हाल ही में आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में देशभर में ऐसी कई संस्थाओं पर छापेमारी की थी. एजेंसी उनके कथित संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है. काले धन के चुनावी चंदे को खत्म करने के लिए यह प्रस्ताव भेजा गया है. 

विदेशी फंड भी किया जाएगा अलग 

इतना ही नहीं चुनाव आयोग के इस प्रस्ताव में राजनीतिक दलों को फंडिंग में ज्यादा पारदर्शिता के लिए पार्टियों के फंड से विदेशी फंड को अलग करना भी शामिल है. इसके अलावा राजनीतिक दलों को 20,000 रुपये या उससे ज्यादा के नकद चंदे का ब्योरा पोल वॉचडॉग को देना होगा, जिसमें वह संस्था भी शामिल है जिससे उन्होंने इसे लिया है. 

ये भी पढ़ें: 

Multiplex: तीन दशक बाद घाटी से हटेगा 'खौफ का पर्दा', आज कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स का होगा उद्घाटन

Supreme Court: सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर आज भी जारी रहेगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget