एक्सप्लोरर

Election Commission: ‘हर चुनाव के बाद इलेक्शन कमीशन की होती है अग्निपरीक्षा’, जानें आखिर CEC राजीव कुमार ने ऐसा क्यों कहा

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बेंगलुरु पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया.

CEC Rajiv Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कहना है कि भारत का चुनाव आयोग (ECI) अब तक 400 विधानसभा चुनाव, 17 संसदीय, 16 राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव करा चुका है, इसके बावजूद आयोग को हर बार चुनाव के बाद अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है. उन्होंने ये टिप्पणी कर्नाटक में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लेकर आयोग पर भरोसा करने को लेकर सवालों के जवाब के दौरान की.

राजीव कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “पिछले 70 सालों में भारत ने अपने सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, भौगौलिक, आर्थिक और भाषाई मुद्दों को शांतिपूर्वक या फिर संवाद के जरिए स्थापित किए हैं और ये लोकतंत्र की वजह से हो पाए. ये तभी संभव हो पाया है क्योंकि लोग चुनाव परिणामों पर भरोसा करते हैं. फिर भी चुनाव आयोग हर चुनाव के बाद अग्निपरीक्षा देता है.”

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां

दरअसल, राजीव कुमार कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले की तैयारियों कां आकलन करने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने ये भी घोषणा की कि आगामी चुनावों में 80 साल से ऊपर के नागरिक और दिव्यांग लोग अपने घर से ही मतदान कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को वोट फ्रॉम होम का विकल्प मिलेगा जिसके लिए एक 12डी फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा.

इन मतदाताओं के लिए की चिंता व्यक्त

इससे पहले उन्होंने युवा और शहरी मतदाताओं को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती हमारे मतदाताओं के बीच उदासीनता है. जिसमें मुख्य रूप से युवा और शहरी मतदाता शामिल हैं.” राजीव कुमार ये टिप्पणी कर्नाटक दौरे पर वोट फेस्ट-2023 कार्यक्रम के दौरान कही. ये कार्यक्रम कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी और बीबीएमपी ने आयोजित किया था.

उन्होंने कहा, “उन वजहों, धारणाओं, विश्वास, प्रेरणा, बाधा, चुनौती, अनुभव के अलावा उन रूपरेखाओं को जानना बहुत जरूरी हो गया जो वोट न डालने को आकार देते हैं.” उन्होंने सवाल करते हुए कहा, “क्या हम इन वोट न देने वाले मतदाताओं को प्रेरित कर सकते हैं. वो इस ताकत में विश्वास करें और प्रेरित हों कि उनकी एक वोट की ताकत एक बड़ा अंतर पैदा कर सकती है.”

ये भी पढ़ें: Karnataka Election 2023: ‘… एक बड़ी चुनौती है’, मुख्य चुनाव आयुक्त ने युवा वोटर्स को लेकर जताई गहरी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget