एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से 4 महिलाओं समते 8 की मौत

Kishtwar Car Accident: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. इन लोगों के शवों को बरामद कर दिया गया है और पहचान की जा रही है.

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के किश्तवाड़ इलाके में एक कार गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी किश्तवाड़ (Kishtwar) के उपायुक्त ने दी है. जिन लोगों की मौत हुई है उनमें 4 महिलाएं और एक ड्राइवर भी शामिल है. घटना किश्तवाड़ के मारवाह (Marwah) इलाके में करीब साढ़ें पांच बजे के आसपास हुई है.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने कहा है कि जम्मू मंडल के किश्तवाड़ के मारवाह इलाके में एक टाटा सूमो कार नाले से सटी हुई थी जो बाद में खाई में गिर गई. सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कार में बैठे सभी लोग मारवाह के ही रहने वाले थे. हालांकि, अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि वो सभी मारवाह के थे क्योंकि शवों की बरामदगी के बाद मृतकों की पहचान की जा रही है. इसके साथ ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि किश्तवाड़ में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. जिला प्रशासन को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है.

खाई में कार गिरने से अधिकारियों की मौत

अभी एक दिन पहले भी डोडा जिले में एक कार खाई में गिर गई थी जिसमें बैठे सड़क और वन विभाग के अधिकारियों की मौत हो गई थी. ये घटना सुबह के वक्त बटोटे-किश्तवाड़ हाईवे पर हुई थी. इस घटना पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दुख जताते हुए कहा था कि अधिकारियों की मौत विभाग और समाज के लिए बड़ा नुकसान है.

200 मीटर खाई में गिरी कार

इस घटना में पुंछ के कार्यकारी अभियंता रफीक शाह, उधमपुर के सहायक कार्यकारी अभियंता कमल किशोर शर्मा और चालक मोहम्मद हफीज की मौत हो गई. एसएचओ ने कहा कि दुर्घटना में अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें जम्मू के राजकीय मेडकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई. प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये दुर्घटना कोहरे और भारी बारिश के कारण कम दृश्यता की वजह से हुई.

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: आतंकियों के निशाने पर मीडिया हाउस, लश्कर-ए-तैयबा ने जारी की पत्रकारों की हिट लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई को इस्तीफा देने से रोकने के लिए BJP ने किस राज्यसभा सीट से दिया था ऑफर? अब किसके पाले में गई उम्मीदवारी
अन्नामलाई को इस्तीफा देने से रोकने के लिए BJP ने किस राज्यसभा सीट से दिया था ऑफर?
विधायक टूटे लेकिन सांसदों को नहीं जाने देंगे..., TMC के बिखड़े किले को संभालने के लिए नींद से जगी ममता
विधायक टूटे लेकिन सांसदों को नहीं जाने देंगे..., TMC के बिखड़े किले को संभालने के लिए नींद से जगी ममता
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
ममता की टीएमसी के सामने और गहराया संकट? पार्टी से निकाले गए ऋतब्रत बनर्जी ने किया नया दावा
ममता की टीएमसी के सामने और गहराया संकट? पार्टी से निकाले गए ऋतब्रत बनर्जी ने किया नया दावा

वीडियोज

Laxmi Niwas:😯Radhika को हुआ Veer पर शक, क्या सामने आएगा मंगलसूत्र का सच? #sbs
Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
अन्नामलाई के BJP छोड़ने पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'सभी को लगता है कि वो विजय की तरह...'
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
'जाओ जाकर देखो', ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
Explained: अन्नामलाई के इस्तीफे ने तोड़ा दक्षिण भारत जीतने का ख्वाब! बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा क्यों बार-बार फेल, अब किसे मिलेगा मौका?
अन्नामलाई के इस्तीफे से टूटा दक्षिण भारत का ख्वाब! बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा क्यों बार-बार फेल?
'मां-पापा माफ कर देना, दोबारा...', सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
'माफ करना, दोबारा..., सुसाइड के कुछ दिन बाद मिला NEET अभ्यर्थी का रुला देने वाला नोट
Frozen Dessert Health Risks: जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
जानें सेहत के लिए कैसे नुकसानदेह है फ्रोजन डेजर्ट, न्यूट्रिशनिस्ट ने दी बड़ी चेतावनी
Embed widget