एक्सप्लोरर

EID 2022: नहीं दिखाई दिया चांद, अब इस तारीख को मनाई जाएगी ईद

EID 2022: पिछले 2 सालों से ईद के त्योहार की रौनक कोरोना महामारी की वजह से गायब हो गई थी. इस साल कोरोना के मामले कम हैं और पाबंदियां भी पिछले 2 सालों की तुलना में कम हैं.

EID 2022: रमजान के पाक महीने के 29वें दिन चांद नहीं दिखाई दिया. लखनऊ के मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष ने पत्र जारी कर कहा, रविवार को शव्वाल का चांद नहीं दिखा है, इस हिसाब से सोमवार को 30वां रोजा होगा और पूरे देश में 3 मई को ईद मनाई जाएगी. लखनऊ के ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज 3 मई की सुबह 10 बजे होगी. पिछले 2 सालों से ईद के त्योहार की रौनक कोरोना महामारी की वजह से गायब हो गई थी. इस साल कोरोना के मामले कम हैं और पाबंदियां भी पिछले 2 सालों की तुलना में कम हैं इस वजह से ईद की तैयारियां बाजारों में दिखाईं दे रहीं हैं. 

मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के सदर, काज़ी-ए-शहार मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह लखनऊ ने इस बात का ऐलान किया है कि रविवार को 29वें रोजे के दिन शव्वाल का चांद नहीं हुआ है. कल 30वां रोजा होगा और 3 मई को ईद मनाई जाएगी.
बाजारों में ईद के त्योहार से पहले खूब चहल-पहल है

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में भारी संख्या में लोग पहुंचे
वहीं ईद के त्योहार का जश्न मनाने की तैयारियों को लेकर लोग दिल्ली की जामा मस्जिद बाजार में खरीददारी करने पहुंच रहे हैं. पिछले दो सालों के दौरान कोरोना महामारी के चलते ईद-उल-फितर के मौकों पर भी बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता था लेकिन इस बार ईद के मौके पर बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है.  

जानिए क्या है रमजान का महत्व
रमजान का महीना 29 दिन या 30 दिन का होता है. अगर ईद सोमवार को होगी तो भारत में रमजान का महीना 29 दिन का होगा और अगर ईद मंगलवार को होगी तो भारत में भी रमजान का महीना 30 दिनों का होगा. अरब देशों में इस बार रमजान का महीना 30 दिनों का होगा. इस्लाम धर्म में मान्यता है कि रमजान में रहमत के दरवाजे खुल जाते हैं. इस महीने में की जाने वाली इबादतों का सवाब कई गुना बढ़ जाता है. रमजान के महीने को 10-10 दिन करके तीन हिस्सों में बांटते हैं और इसे अशरा कहते हैं. पहले अशरे में माना जाता है कि अल्लाह रहमत करते हैं. कहा जाता है कि दूसरे अशरे में गुनाहों की माफी होती है, जबकि तीसरा अशरा जहन्नम की आग से खुद को बचाने के लिए होता है.

यह भी पढ़ेंः

E-pension portal: सीएम योगी आदित्यनाथ ने की ई-पेंशन पोर्टल की शुरूआत, कहा- भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की ओर एक और कदम

Patiala Violence: पटियाला हिंसा में पुलिस का बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना अरेस्ट, अब तक 9 दंगाई गिरफ्तार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget