एक्सप्लोरर

J&K: राइजिंग कश्मीर के संपादक की गोली मारकर हत्या, रोते हुए बोलीं महबूबा मुफ्ती- इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता

गृहमंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घटना की निंदा की है. शुजात बुखारी के भाई सईद बसारत बुखारी महबूबा मंत्रीमंडल में मंत्री हैं.

श्रीनगर: श्रीनगर में आतंकियों मे आज एक और अमानवीय घटना को अंजाम दिया. श्रीनगर में प्रेस कॉलोनी इलाके के पास आतंकियों ने राइजिंग कश्मीर अखबार के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी. बुखारी और उनके एक पीएसओ की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे पीएसओ की अस्पताल में मौत हो गई। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घटना की निंदा की है. शुजात बुखारी के भाई सईद बसारत बुखारी महबूबा मंत्रीमंडल में मंत्री हैं.

शुजात बुखारी अपने दफ्तर से घर जा रहे उसी वक्त आतंकियों ने उनकी गाड़ी को घेर कर हमला किया. हमला श्रीनगर के लाल चौक के पास हुआ. शुजात बुखारी के परिवार से मिलने पहुंचीं सीएम महबूबा मुफ्ती घटना की निंदा करते हुए भावुक हो गईं, उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता, कुछ दिन पहले ही वो मिलने आए थे.

यह एक कायरता पूर्ण घटना: राजनाथ सिंह गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ''राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या एक कायराना हरकत है. यह कश्मीर की बौद्धिक आवाज को खत्म करने की कोशिश है. वह एक साहसिक और निडर पत्रकार थे. उनकी मौत से बेहद हैरान और दुखी हूं. बहादुर परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं.''

शुजात बुखारी की हत्या पर मैं बेहद दुखी हूं: राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शुजात बुखारी की हत्या निंदा की है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या से बेहद दुखी हूं. वे बहुत दिलेर इंसान थे और जम्मू कश्मीर में शांति और न्याय के लिए काम कर रहे थे. परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हें., उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.''

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने की घटना की निंदा जम्मू कश्नमीर में 1990 से लेकर अब तक 17 पत्रकारों की हत्या हो चुकी है. प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने बुखारी की हत्या की निंदा है. प्रेस क्लब की ओर जारी बयान में कहा गया कि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया रमजान के पवित्र महीने में शुजात बुखारी की हत्या से हैरान और दुखी है. यह दर्शाता है कि पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं. एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया भी बुखारी की हत्या की निंदा की. एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बयान में कहा कि  बुखारी संयम की आवाज और बड़े दिल वाले संपादक थे, जिन्होंने कश्मीर में युवा पत्रकारों के बड़े काडर को शिक्षा देने का काम किया. एक पत्रकार पर हमला फ्री प्रेस और जीवित लोकतंत्र की नींव को चुनौती देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget