एक्सप्लोरर

ईडी ने BRS नेता के कविता को पूछताछ के लिए कल बुलाया, दिल्ली शराब नीति से जुड़ा है मामला

Delhi Excise Policy Case: ईडी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के कविता को शराब नीति मामले में एक बार फिर समन भेजा है.

Delhi Liquor Policy Case: ईडी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के कविता को दिल्ली शराब नीति मामले में समन भेजा है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार (16 जनवरी) को बुलाया है. 

दिल्ली आबकारी नीति मामले में के कविता को ईडी ने इससे पहले समन मार्च और सितंबर 2023 में भेजा था. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि सब राजनीतिक बदले की भावना के तहत किया जा रहा है. सारे आरोप गलत है. 

दरअसल, ईडी का दावा है कि के कविता दिल्ली शराब नीति केस में आरोपी हैदराबाद के कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई (Arun Ramchandra Pillai) के करीबी है. 

अरविंद केजरीवाल को भी भेजा समन
ईडी ने हाल ही में दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद कजेरीवाल को भी चौथा समन भेजा है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने केजरीवाल को 18 जनवरी को बुलाया है. 

कौन से आप नेता जेल में है?
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ही पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और आप नेता संजय सिंह कैद में हैं. 

क्या आरोप है?
ईडी ने आरोप लगाया है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने संबंधी दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति में गड़बड़ी थी. इसके जरिए कुछ डीलरों से कथित तौर पर पैसा लेकर उन्हें फायदा पहुंचाया गया है.

हालांकि आप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कई बार कहा है कि जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है. वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि सबूत के आधार पर जांच एजेंसी काम कर रही है. ऐसे में जो भी गलत काम करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. 

ये भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे गुट पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता पर स्पीकर के फैसले को दी चुनौती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ
दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ
Parliament Session 2026 Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी
मिडिल ईस्ट में जंग से भारतीय एयरलाइंस को रोजाना करोड़ों का नुकसान, सरकार से की ये मांग
मिडिल ईस्ट में जंग से भारतीय एयरलाइंस को रोजाना करोड़ों का नुकसान, सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War
Parliament Session: मिडिल ईस्ट संकट पर संसद में टकराव विपक्ष का हंगामा ! | PM Modi | Rahul Gandhi
Iran Israel War News Update : Mojtaba Khamenei पर ट्रंप का बड़ा बयान । Trump । Netnyahu
Iran Israel War Update: अमेरिका में तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार | Mojtaba Khamenei | Trump
Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget